Share Market Highlights: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा, तो निफ्टी 22700 के ऊपर क्लोज
Today Share Market Updates: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स +185.23 अंकों (0.25%) की बढ़त के साथ 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 33.70 अंकों की (0.15%) बढ़त के साथ 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ।
-1775101360584_m.webp)
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स +185.23 अंकों (0.25%) की बढ़त के साथ 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 33.70 अंकों की (0.15%) बढ़त के साथ 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ।
आज शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला है। इससे पहले कल बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती आई थी। मध्य पूर्व संकट न खत्म होने के संकेत मिलने का बाद आज भारतीय शेयर बाजार (Share market Today Live) फिर गिर गया। सेंसेक्स 872.27 अंक या 1.19 फीसदी गिरकर 72,262.05 पर खुला है, जबकि निफ्टी 296 अंक या 1.31 फीसदी टूटकर 22,383.40 पर खुला है।
ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी का ये शेयर दिखा रहा है दम, 32 में से 32 एनालिस्ट दे रहे BUY रेटिंग, 26% अपसाइड पोटेंशियल!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पार
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स +185.23 अंकों (0.25%) की बढ़त के साथ 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 33.70 अंकों की (0.15%) बढ़त के साथ 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ।
रुपया 173 पैसे की बढ़त के साथ बंद
भारतीय रुपया गुरुवार को 173 पैसे की बढ़त के साथ 93.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 94.83 पर बंद हुआ था।
Share Market Live: Jefferies ने HUL पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी
Jefferies ने HUL पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 2850 रुपये दिया है।
राजेंद्र सिंह पवार ने Thrive Future में 7.41% हिस्सेदारी हासिल की
राजेंद्र सिंह पवार ने Thrive Future Habitats Limited के 8,39,328 इक्विटी शेयर हासिल किए हैं, जो कुल वोटिंग कैपिटल का 7.41 प्रतिशत और डाइल्यूटेड कैपिटल का 4.07 प्रतिशत है। यह अधिग्रहण 31 मार्च, 2026 को एक प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के ज़रिए किया गया था। अधिग्रहण के बाद, Thrive Future Habitats की कुल इक्विटी शेयर कैपिटल 11.32 करोड़ रुपये हो गई है, जो 10 रुपये के 1,13,19,581 शेयरों में बंटी हुई है, और इसकी डाइल्यूटेड शेयर कैपिटल 20.63 करोड़ रुपये है।
Share Market Live: BSE के 30 शेयरों का कैसा है हाल

Share Market Live: 3 बजे तक कैसा रहा बाजार
सेंसेक्स 43.15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 73,177.47 पर पहुंच गया, और निफ्टी 1.05 अंक या 0.00 प्रतिशत बढ़कर 22,680.45 पर पहुंच गया। लगभग 2231 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 1654 शेयरों में गिरावट आई, और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ब्लॉक ट्रेड में अदाणी पावर के 1.94 मिलियन शेयरों का लेन-देन हुआ: ब्लूमबर्ग
ब्लूमबर्ग के अनुसार अदाणी पावर 159.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 2.60 रुपये या 1.65 प्रतिशत की बढ़त हुई। इसने दिन के कारोबार में 159.90 रुपये का उच्चतम स्तर और 150.65 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। यह 1,529,142 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि इसका पांच दिन का औसत 2,152,510 शेयर था; इस तरह इसमें -28.96 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय डीलरों ने दो महीनों में पहली बार सोने पर प्रीमियम वसूला
भारतीय सोने के डीलरों ने दो महीनों में पहली बार प्रीमियम वसूले जाने की जानकारी दी है, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने की मांग बढ़ गई है।
Share Market Live Update: लाल निशान से हरे निशान पर आया बाजार
भारत गिरावट के बाद शेयर बाजार लाल निशान से हरे निशान पर आ गया है। मार्केट ने 'धुरंधर' की तरह वापसी की है।
Share Market Live: Hero MotoCorp के शेयर 8 महीने के निचले स्तर पर
Hero MotoCorp के शेयर लगभग आठ महीने के निचले स्तर 4,934.50 रुपये प्रति शेयर पर आ गए, जब इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने मार्च में छह महीनों में सबसे धीमी बिक्री ग्रोथ दर्ज की।
कंपनी ने मार्च में 598,198 टू-व्हीलर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 9% ज्यादा थे, लेकिन कुल बिक्री ग्रोथ छह महीनों में सबसे धीमी रही। हालांकि, असल आंकड़ों के हिसाब से, मार्च की बिक्री नवंबर के बाद से सबसे ज़्यादा थी। Hero MotoCorp ने मार्च में भारत में 552,505 टू-व्हीलर बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 8% से ज़्यादा थे, और 45,693 यूनिट्स एक्सपोर्ट कीं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 16% ज्यादा थीं। एक्सपोर्ट में यह ग्रोथ 10 महीनों में सबसे धीमी थी।
Share Market Live: दोपहर 2 बजे तक कैसा रहा बाजार
दोपहर 2 बजे Sensex 500.62 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 72,633.70 पर आ गया, और Nifty 147.65 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 22,531.75 पर आ गया। लगभग 1964 शेयरों में बढ़त हुई, 1829 शेयरों में गिरावट आई, और 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Share Market Live: सेंसेक्स के 30 का कैसा है हाल?

Share Market Live: रिकवरी मोड में लौटा शेयर बाजार
भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार रिकवरी मोड में लौटा है। दोपहर 1 बजकर 50 मिनट के आसपास इस समय सेंसेक्स 450.90 गिरकर 72,683.42 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी 152.55 गिरकर 22,526.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Share Market Live: बंसल वायर इंडस्ट्रीज की चौथी तिमाही की बिक्री में 20% की उछाल
बंसल वायर इंडस्ट्रीज की चौथी तिमाही की बिक्री में 20% का उछाल आया है। कुल बिक्री की मात्रा साल-दर-साल (YoY) 20.26% बढ़कर 1.17 लाख MT हो गई, जबकि पिछले साल यह 97,821 MT थी। कंपनी के शेयर 253.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 19.01 रुपये या 8.10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसने इंट्राडे में 258.26 रुपये का उच्चतम स्तर और 227.41 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।
Share Market Live: CLSA ने BEL पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी
CLSA ने BEL पर अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट ₹522 रखा है। BEL का ऑर्डर इनफ्लो FY26 में 65 प्रतिशत बढ़ा, जो उसके अनुमान से 14 प्रतिशत अधिक है। कंपनी अगले 12 महीनों में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर (बैकलॉग का 80 प्रतिशत) के ऑर्डर हासिल करने के लिए तैयार दिख रही है।
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग PMI 4 साल के निचले स्तर पर
S&P Global द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में भारत की मैन्युफैक्चरिंग गतिविधि धीमी हो गई। HSBC India Manufacturing Purchasing Managers' Index फरवरी के 56.9 से गिरकर 53.9 पर आ गया, जो जून 2022 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है।
Share Market Live: दोपहर 12:30 तक कैसा है सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल?

Share Market Live: 12 बजे तक कैसा रहा मार्केट का हाल?
सेंसेक्स 1,291.51 अंक या 1.77 प्रतिशत गिरकर 71,842.81 पर आ गया, और निफ्टी 399.45 अंक या 1.76 प्रतिशत गिरकर 22,279.95 पर आ गया। लगभग 1182 शेयरों में बढ़त हुई, 2460 शेयरों में गिरावट आई, और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Stock Market LIVE Updates: HSBC ने Britannia Industries के शेयरों को दी BUY की रेटिंग
HSBC ने Britannia Industries की रेटिंग बढ़ाकर 'Buy' की और इसका टारगेट ₹6640 रखा है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 5,355.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 5,454.00 रुपये का उच्चतम स्तर और 5,351.65 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।
Stock Market LIVE Updates: 12 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों का कैसा रहा हाल?

Powerica IPO Listing: डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ पावरिका का शेयर
Powerica के शेयर की लिस्टिंग 2 अप्रैल 2026 को हुई, जो कि सुस्त रही। ये शेयर NSE पर ₹395 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 7.34% के डिस्काउंट के साथ ₹366 पर लिस्ट हुआ। BSE पर इसने 5.06% की गिरावट के साथ ₹375 पर शुरुआत की।
Amir Chand Jagdish Kumar IPO Listing: कमजोर हुई अमीर चंद की लिस्टिंग
अमीर चंद जगदीश कुमार का शेयर आज लिस्ट हुआ। NSE पर यह ₹200 प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो इसके शुरुआती पब्लिक ऑफर (IPO) की कीमत ₹212 से 5.66% कम है। वहीं, BSE पर इसकी शुरुआत ₹185 पर हुई, जो इसकी इश्यू कीमत से 8% कम है।
Highness Microelectronics IPO Listing: लिस्ट पर कराया 4 फीसदी फायदा
एसएमई कंपनी हाईनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर हुई है। इसका शेयर 120 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 5 रुपये या 4.16 फीसदी चढ़कर 125 रुपये पर लिस्ट हुआ।
Sai Parenteral IPO Listing: मामूली प्रीमियम पर हुई साई पैरेंटरल की लिस्टिंग
साई पैरेंटरल लिमिटेड का शेयर गुरुवार को शेयर बाजार में मामूली प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। यह शेयर NSE पर 2% की बढ़त के साथ 400 रुपये पर और BSE पर 405 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि इसका IPO मूल्य 392 रुपये था।
Ola Electric Share Price: 1 फीसदी चढ़ा ओला का शेयर
मार्केट में भारी गिरावट के बीच ओला का शेयर करीब सवा 10 बजे 1 फीसदी चढ़कर 26.19 रुपये पर चल रहा है। भावेश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी ने अपने कारोबारी प्रदर्शन में जaरदार वापसी दर्ज की है, जिसके तहत मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में रोजाना के ऑर्डर 1,000 यूनिट के पार पहुँच गए।
Sensex 30@10: 10 बजे सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर लाल निशान में

Hero Motocorp Share Price LIVE: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट
करीब पौने 10 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 2.55 फीसदी की गिरावट दिख रही है। इस समय कंपनी का शेयर 4,993.70 रुपये पर है। मार्च में इसकी कुल सेल्स 8.8% बढ़कर 5.98 लाख यूनिट हो गई, जबकि पहले यह 5.49 लाख यूनिट थी।
Share Market LIVE Today: सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरे
सुबह साढ़े 9 बजे
Rupee vs Dollar: मजबूती के साथ खुला रुपया
RBI के नए करेंसी निर्देश के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 1.3% की बढ़त के साथ 93.53 पर खुला है।
Sensex-Nifty LIVE: कितने पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी?
सेंसेक्स 872.27 अंक या 1.19 फीसदी गिरकर 72,262.05 पर खुला है, जबकि निफ्टी 296 अंक या 1.31 फीसदी टूटकर 22,383.40 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में हैं। केवल एचसीएल टेक में तेजी है।
Stock Market LIVE Updates: कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार
आज शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला है। इससे पहले कल बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती आई थी। मध्य पूर्व संकट न खत्म होने के संकेत मिलने का बाद आज भारतीय शेयर बाजार (Share market Today Live) फिर गिर गया।