मुकेश अंबानी का ये शेयर दिखा रहा है दम, 32 में से 32 एनालिस्ट दे रहे BUY रेटिंग, 26% अपसाइड पोटेंशियल!
मुकेश अंबानी की यह कंपनी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 18 लाख करोड़ से ज्यादा है। इस कंपनी के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद 3 ...और पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
HighLights
सभी 32 एनालिस्टों ने रिलायंस शेयरों को खरीदने की सलाह दी।
वर्तमान गिरावट के बावजूद शेयर में 26% उछाल संभव।
ब्रोकरेज फर्म्स ने ₹1730 से ₹1847 तक के टारगेट प्राइस दिए हैं।
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी पर देश-विदेश के 32 में से 32 एनालिस्ट ने खरीदारी की राय दी है यानी सभी एनालिस्ट इस कंपनी पर 100% बुलिश हैं, और इसके शेयरों में मौजूदा भाव से 26 फीसदी के उछाल की संभावना जताई है। इस कंपनी के शेयरों में ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के चलते अच्छी-खासी गिरावट आ गई है और शेयर इस वर्ष अब तक 13 फीसदी तक टूट गए हैं। Tickertape पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 32 में से 32 एनालिस्ट ने शेयर पर बाय रेटिंग दी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Shares) के शेयरों ने जनवरी 2024 में 1608 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया था और इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई। हालांकि, साल 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर फिर से 1581 रुपये के स्तर पर पहुंचे और इस साल की शुरुआत में 1611 रुपये तक चले गए, और अब शेयरों का भाव 1364 रुपये पर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर टारगेट प्राइस
इस साल देशी और विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर अपने टारगेट प्राइस बढ़ाए हैं। हाल ही में घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर मूल्य में हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा है, क्योंकि कच्चे तेल और एलएनजी की कीमतों में हालिया उछाल से इस पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ब्रोकरेज फर्म ने जेएम फाइनेंशियल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर 1,730 रुपये का टारगेट रखा है।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी साल की शुरुआत में रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 'ओवरवेट' रेटिंग दोहराई थी और ₹1847 प्रति शेयर टारगेट प्राइस दिया है।
खबरें और भी
इसके अलावा, गोल्डमैन सेस ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,835 टारगेट प्राइस रखा दिया है।
ये भी पढ़ें- DMart Shares: राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयरों में अचानक क्यों आई बड़ी तेजी, ₹4200 के पार भाव, अगला टारगेट?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)