सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DMart Shares: राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयरों में अचानक क्यों आई बड़ी तेजी, ₹4200 के पार भाव, अगला टारगेट?

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:02 PM (IST)

    राधाकिशन दमानी की कंपनी DMart के शेयर 1 अप्रैल को 7% से अधिक उछले, क्योंकि कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या 500 तक पहुंच गई है। इक्विटी मार्केट एक्सपर्ट ...और पढ़ें

    डीमार्ट के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

    डीमार्ट के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

    HighLights

    1. DMart के शेयर 500 स्टोर के पूरा होने पर 7% उछले।

    2. एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने हाल ही में 12 नए आउटलेट खोले हैं।

    3. एक्सपर्ट ने DMart के शेयरों पर नया टारगेट प्राइस दिया।

    नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निवेशक और कारोबारी राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) की कंपनी डीमार्ट के शेयरों (DMart Shares) में 1 अप्रैल को तूफानी तेजी आ गई है। दरअसल, डीमार्ट की संचालक कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के स्टोर्स की कुल संख्या 500 तक पहुंच गई है, और यह कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एवेन्यू सुपरमार्ट ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने कई राज्यों में 12 नए आउटलेट खोले हैं। चूंकि, 31 मार्च को पब्लिक हॉलिडे होने के चलते शेयर बाजार बंद थे, इसलिए आज मार्केट खुलते ही एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर की कीमत में शुरुआती कारोबार में 7% से ज्यादा उछल गई।

    डीमार्ट ने पुणे, चेन्नई, कटक, लखनऊ, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बिलासपुर, गांधीनगर, अहमदाबाद और नागपुर समेत कई शहरों में नए स्टोर खोले गए हैं। इस विस्तार से मेट्रो शहरों और द्वितीय श्रेणी के शहरों दोनों में कंपनी की उपस्थिति मजबूत हुई है। इससे पहले, डीएमर्ट ने 30 मार्च को भारत भर में 7 स्टोर और 29 मार्च को तीन स्टोर खोले थे।

    DMart के शेयरों पर टारगेट

    इस बड़ी तेजी के साथ ही डीमार्ट के शेयरों में ब्रेकआउट आया है। मोतीलाल ओसवाल के वेल्थ मैनेजमेंट के इक्विटी टेक्निकल रिसर्च के एक्सपर्ट रुचित जैन ने कहा, "डीमार्ट ने आज कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकलकर 200 DEMA को पार कर लिया है। ऐसे में निकट अवधि में शेयरों को लेकर पॉजिटिव रुझान बन रहा है और शेयर 4500 रुपये तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। वहीं, नीचे की ओर 4000 रुपये पर स्टॉक का मजबूत सपोर्ट है।

    कंपनी की बेहतर बिजनेस ग्रोथ

    डीमार्ट ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में जारी रिपोर्ट में बताया था कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 27 स्टोर जोड़ने के बाद उसके कुल स्टोरों की संख्या 442 हो गई है, यानी तब तक उसने 58 और स्टोर जोड़े थे। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में, एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने अपने कंसोलिडेटेट नेट प्रॉफिट में 18.27% की ग्रोथ दर्ज करते हुए 855.78 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

    खबरें और भी

    वहीं, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.32% बढ़कर 18,100.88 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में यह 15,972.55 करोड़ रुपये था।

    ये भी पढ़ें- युद्ध के बीच 4 शेयरों ने महीनेभर में 47% तक का क्रैश झेला, पर मुनाफा है तगड़ा; क्या पैसा लगाने का है सही समय?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)