सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल अंबानी की Reliance Power के नतीजे जारी, ₹494 करोड़ का भारी भरकम घाटा; ₹6000 करोड़ जुटाने की तैयारी

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Fri, 22 May 2026 04:13 PM (IST)

    अनिल अंबानी की Reliance Power को जनवरी-मार्च तिमाही में ₹494 करोड़ का बड़ा घाटा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इस तिमाही में कंपनी मुनाफे में थी। क ...और पढ़ें

    Reliance Power के तिमाही नतीजे जारी

    Reliance Power के तिमाही नतीजे जारी

    HighLights

    1. रिलायंस पावर को Q4 FY26 में ₹494 करोड़ का घाटा।

    2. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने ₹125.57 करोड़ का लाभ कमाया था।

    3. कंपनी ₹6000 करोड़ का फंड जुटाने की योजना बना रही है।

    भाषा, नई दिल्ली। एक समय भारत के अरबपतियों में शुमार रहे दिग्गज कारोबार अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने जनवरी-मार्च तिमाही (Reliance Power Q4 Result) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में भारी भरकम नुकसान हुआ है।

    अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही में ₹494 करोड़ का घाटा हुआ है। कंपनी ने नतीजों की जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹125.57 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

    Reliance Power के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

    समीक्षाधीन तिमाही के दौरान रिलायंस पावर का रेवेन्यू घटकर ₹1,946.33 करोड़ रहा। पिछले साल इसी इसी अवधि में रिलायंस पावर का रेवेन्यू ₹2,065.64 करोड़ था। अगर पूरे साल यानी वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को FY26 में 336.89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

    यह भी पढ़ें- Ola Electric Q4 results: ओला ने जारी किए तिमाही नतीजे, घाटा घटकर हुआ 500 करोड़ रुपये; रेवेन्यू 57% गिरा

    वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 2947.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। और FY26 में रिलायंस पावर का रेवेन्यू 8257.04 करोड़ रुपये से घटकर 7988.52 करोड़ रुपये रह गया।

    कंपनी जुटाएगी ₹6000 करोड़ का फंड

    रिलायंस पावर के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट और/या फॉलो-ऑन-पब्लिक ऑफर, या दोनों के कॉम्बिनेशन के जरिए ₹6000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दी है। यह फंड शेयरों, इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स और/या अन्य योग्य सिक्योरिटीज को जारी करके जुटाया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके साथ बोर्ड ने ₹3000 करोड़ तक के सुरक्षित / असुरक्षित, रिडीम किए जा सकने वाले, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। ये डिबेंचर एक या ज्यादा किस्तों / सीरीज में, प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर या किसी अन्य तरीके से जारी किए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- JP Power का असली मालिक कौन, क्यों हिस्सेदारी बढ़ाने के पीछे पड़े अदाणी; JP Associates से क्या मिला; सब जान लीजिए

    Source- BSE Filing

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है। यह निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)