सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी पोर्ट्स की ग्लोबल रेटिंग में बड़ा सुधार, कंपनी की मजबूती पर S&P ने लगाई 'मुहर'

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 02:45 PM (IST)

    अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) की S&P ग्लोबल रेटिंग 'BBB-' से बढ़कर 'BBB' हो गई है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है। यह अपग्रेड क ...और पढ़ें

    अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) की S&P ग्लोबल रेटिंग 'BBB-' से बढ़कर 'BBB' हो गई है।

    अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) की S&P ग्लोबल रेटिंग 'BBB-' से बढ़कर 'BBB' हो गई है।

    HighLights

    1. APSEZ की S&P ग्लोबल रेटिंग 'BBB' हुई।

    2. यह रेटिंग भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है।

    3. मजबूत कैश फ्लो और वित्तीय स्थिति का परिणाम।

    नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) को S&P ग्लोबल ने कंपनी की रेटिंग को “BBB-“ से बढ़ाकर “BBB” कर दिया है। यह कंपनी की लॉन्ग-टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग के लिए हैं। इसके अलावा अदाणी ग्रुप की कंपनी के अनसिक्योर्ड नोट्स की इश्यू के साथ ही इसका आउटलुक “स्टेबल” (स्थिर) रखा है।

    भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर

    इस बदलाव के साथ APSEZ की रेटिंग उस स्तर पर पहुंच गई है जो S&P द्वारा भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है। यह अपग्रेड APSEZ के मज़बूत ऑपरेटिंग कैश फ़्लो और वित्तीय स्थिति को बताता है, जो इसके मज़बूत बिज़नेस मॉडल पर आधारित है। इस मॉडल ने अलग-अलग बिज़नेस साइकल के दौरान व्यापारिक तनाव और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धी दबावों का सफलतापूर्वक सामना किया है।

    APSEZ के होल-टाइम डायरेक्टर और CEO अश्वनी गुप्ता ने कहा, "S&P की ओर से मिली यह अपग्रेड कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर रेटिंग हासिल करना हमारे बिज़नेस मॉडल की मजबूती, हमारे कैश फ्लो की स्थिरता, हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स की क्वालिटी और फाइनेंशियल अनुशासन के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है।"

    यह अपग्रेड ऐसे समय में मिला है जब APSEZ ग्लोबल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में सबसे महत्वाकांक्षी ग्रोथ प्रोग्राम्स में से एक पर काम कर रही है और यह कैपिटल एलोकेशन के प्रति APSEZ के अनुशासित नज़रिए का सबूत है।

    हाल ही में, जनवरी 2026 में, JCR ने APSEZ को "A- / Stable" रेटिंग दी थी। यह किसी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी द्वारा किसी भारतीय कॉर्पोरेट को सॉवरेन थ्रेशोल्ड (देश की रेटिंग सीमा) से बेहतर रेटिंग दिए जाने का एक पहला मामला रहा। अदाणी पोर्ट्स का मार्केट कैप 4,13,791 करोड़ रुपये है। वहीं शेयर की मौजूदा कीमत ₹1,796 है।

    यह भी पढ़ें- 78 साल पुरानी ट्रेन बोगी बनाने वाली को कंपनी मिला ₹444000000 का नया ऑर्डर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ी कंपनी की धाक

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) 

    खबरें और भी