सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, 2 दिन में दिया 40% रिटर्न; एलन मस्क के साथ करार करने की तैयारी में कंपनी

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 12:26 PM (IST)

    ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्यूशंस के शेयर SpaceX के साथ AI सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने की खबर के बाद 2 दिन में 40% उछल गए। ...और पढ़ें

    ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्युशन के शेयरों में लगातार तेजी

    ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्युशन के शेयरों में लगातार तेजी

    HighLights

    1. ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक के शेयर 2 दिन में 40% तक चढ़े।

    2. कंपनी SpaceX के साथ AI सहयोग पर विचार कर रही है।

    3. ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक के शेयरों की कीमत 25 रुपये है।

    नई दिल्ली। ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक सॉल्युशन (Blue Cloud Softech Solutions Shares) के शेयरों में लगभग 18 प्रतिशत की तेज़ी आई। कंपनी के यह कहने के बाद कि वह SpaceX के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में संभावित बिज़नेस मौकों पर विचार कर रही है, लगातार दूसरे सेशन में भी शेयरों में बढ़त देखी गई। इस शेयर ने 2 दिन के अंदर 40 फीसदी तक रिटर्न दे दिया है।

    NSE पर शेयर 18 प्रतिशत बढ़कर ₹25.96 प्रति शेयर हो गया। पिछले सेशन में यह 20 प्रतिशत ऊपर यानी अपनी अपर सर्किट लिमिट पर बंद हुआ था। यह तेज़ी तब आई जब कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि वह SpaceX इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ संभावित बिज़नेस मौकों पर विचार कर रही है।

    कंपनी ने क्या कहा?

    एक्सचेंज फाइलिंग में, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक ने कहा कि बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और यह किसी भी पक्ष पर बाध्यकारी नहीं है। दोनों पक्षों ने जानकारी साझा करने और AI व डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का आकलन करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। कंपनी ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में मौके तलाशने की उसकी रणनीति के अनुरूप है।

    ये भी पढ़ें - 6 महीने में 198% रिटर्न देने वाला शेयर, अब कंपनी को मिला नया ऑर्डर; विंडमिल टावर्स की करेगी सप्लाई

    क्या है कंपनी का कारोबार?

    1991 में शुरू हुई ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और डेटा प्रोसेसिंग सेवाओं के कारोबार में है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2345 करोड़ रुपये है। मार्च तिमाही के लिए कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटरों के पास ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस में 38.44 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

    खबरें और भी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)