सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 महीने में 198% रिटर्न देने वाला शेयर, अब कंपनी को मिला नया ऑर्डर; विंडमिल टावर्स की करेगी सप्लाई

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 10:47 AM (IST)

    डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स की सहायक कंपनी डीईई फैब्रिकॉम इंडिया को गैनेको सोलर से 64 करोड़ रुपये का विंडमिल टावर सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट ...और पढ़ें

    6 महीनों में 3 गुना पैसा करने वाला शेयर (AI जनरेटेड फोटो)

    6 महीनों में 3 गुना पैसा करने वाला शेयर (AI जनरेटेड फोटो)

    HighLights

    1. डीईई फैब्रिकॉम को 64 करोड़ का विंडमिल टावर ऑर्डर मिला।

    2. ऑर्डर गैनेको सोलर प्राइवेट लिमिटेड से, जनवरी 2027 तक पूरा होगा।

    3. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स (DEE Development Engineers) के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी डीईई फैब्रिकॉम इंडिया ने एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। कंपनी को यह ऑर्डर विंडमिल टावर्स की सप्लाई के लिए मिला है, जिसकी कुल वैल्यू 64 करोड़ रुपये है।

    ऑर्डर की डिटेल

    स्टॉक एक्सचेंज (BSE और NSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, DEE Development की सहायक कंपनी को यह ऑर्डर Ganeko Solar Private Limited की ओर से दिया गया है। यह एक घरेलू प्रोजेक्ट है, जो कंपनी की ग्रोथ के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    क्या है प्रोजेक्ट का स्वरूप?

    इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को 15 विंडमिल टावरों (EN156 Envision make 353 MT) का निर्माण करना है। ये टावर 3.3MW क्षमता वाले विंडमिल के लिए तैयार किए जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट को जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    भुगतान की शर्तें

    25% एडवांस : बैंक गारंटी (ABG) के बदले
    55% भुगतान : मटेरियल तैयार होने (Material Readiness) पर
    20% भुगतान : इनवॉइस जारी होने के 15 दिनों के भीतर
    वारंटी : कंपनी इस प्रोजेक्ट पर 24 महीने की वारंटी भी दे रही है

    खबरें और भी

    निवेशकों के लिए क्यों है खास?

    DEE Development Engineers के लिए यह ऑर्डर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनकी सहायक कंपनी के लिए एक 'सब्सटेंशियल वैल्यू' (बड़ी राशि) वाला प्रोजेक्ट है। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में बढ़ते कदमों के बीच, विंडमिल टावरों का यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती प्रदान करेगा।

    शेयर पर असर

    नया ऑर्डर मिलने के बावजूद आज डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर में गिरावट दिख रही है। करीब साढ़े 10 बजे BSE पर इसका शेयर 2.60 फीसदी फिसलकर 660 रुपये पर है। हालांकि बीते 6 महीनों ये शेयर 198 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा 3 गुना कर चुका है।
    2026 में अब तक इसने 216 फीसदी और बीते एक साल में शेयर ने 107 फीसदी रिटर्न दिया है।

     

    ये भी पढ़ें - Taj से लिया था तजुर्बा, 22 साल पहले एक बजट होटल से की शुरुआत; आज भारत से नेपाल-दुबई तक साम्राज्य...आखिर कौन है ये शख्स?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)