Taj से लिया था तजुर्बा, 22 साल पहले एक बजट होटल से की शुरुआत; आज भारत से नेपाल-दुबई तक साम्राज्य...आखिर कौन है ये शख्स?
लेमन ट्री होटल्स ने नेपाल के जनकपुर में एक नए होटल के लिए समझौता किया है, जिससे उसका अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो 11 प्रॉपर्टीज तक पहुंच गया है। कंपनी ने ...और पढ़ें

लेमन ट्री के नए होटल-रिसॉर्ट (AI जनरेटेड फोटो)
HighLights
नेपाल के जनकपुर में नए लेमन ट्री होटल-रिसॉर्ट
महाराष्ट्र में दो नए रिसॉर्ट्स: ताड़गांव और इगतपुरी
कंपनी का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पोर्टफोलियो बढ़ा
नई दिल्ली। हॉस्पिटैलिटी चेन लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड ने सोमवार (22 जून) को बताया कि उसने नेपाल के जनकपुर में लेमन ट्री होटल के लिए एक लाइसेंस एग्रीमेंट साइन किया है। इस प्रॉपर्टी को लेमन ट्री होटल्स की फुली सब्सिडियरी कंपनी, कार्नेशन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड मैनेज करेगी। इस होटल में 85 कमरे, एक रेस्टोरेंट, एक बैंक्वेट हॉल, एक मीटिंग और कॉन्फ्रेंस रूम, एक बार लाउंज, एक स्विमिंग पूल, एक स्पा और एक फिटनेस सेंटर होगा।
इस एग्रीमेंट के साथ, लेमन ट्री होटल्स का इंटरनेशनल पोर्टफोलियो बढ़कर 11 प्रॉपर्टीज का हो गया है, जिसमें नेपाल, भूटान और दुबई में छह चालू होटल और पांच आने वाली प्रॉपर्टीज शामिल हैं।
नेपाल में कुल कितने होटल?
नेपाल में ग्रुप का पोर्टफोलियो बढ़कर 8 प्रॉपर्टीज का हो गया है, जिनमें तीन चालू होटल और पांच आने वाली प्रॉपर्टीज शामिल हैं। अभी जो एग्रीमेंट हुआ है, वह आने वाली प्रॉपर्टीज के पोर्टफोलियो का ही हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि वह भूटान में दो और दुबई में एक होटल भी चलाती है। आज इसकी गिनती भारत की सबसे बड़ी होटल चेन में होती है।
शेयर पर असर
इस खबर का कंपनी के शेयर पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 1 फीसदी की मजबूती के साथ 120 रुपये पर है। बीते 5 दिन में इसका शेयर 8 फीसदी चढ़ा है।
महाराष्ट्र में दो नए रिसॉर्ट
लेमन ट्री होटल्स ने पश्चिमी भारत में भी अपना विस्तार किया है और महाराष्ट्र में दो नई रिसॉर्ट संपत्तियों (लेमन ट्री रिसॉर्ट, ताड़गांव और लेमन ट्री रिसॉर्ट, इगतपुरी) पर साइन करने की घोषणा की है। इन प्रोजेक्ट्स के जुड़ने से, हॉस्पिटैलिटी कंपनी की महाराष्ट्र में 32 एसेट्स हो जाएंगी, जिनमें 15 चालू होटल और 17 आने वाली हैं, जिनमें नए साइन किए गए रिसॉर्ट्स भी शामिल हैं। दोनों संपत्तियों को कार्नेशन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड मैनेज करेगी।
खबरें और भी
लेमन ट्री रिसॉर्ट (ताडगांव) - इसमें 110 कमरे होंगे और यहां रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, मीटिंग और कॉन्फ्रेंस की जगह, स्विमिंग पूल, स्पा और फ़िटनेस सेंटर जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। यह रिसॉर्ट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 75 किमी और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 100 किमी दूर है।
लेमन ट्री रिसॉर्ट (इगतपुरी) - इसमें 90 कमरे होंगे। साथ ही रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, मीटिंग और कॉन्फ्रेंस की सुविधाएँ, स्विमिंग पूल, स्पा और फिटनेस सेंटर भी होंगे। यह प्रॉपर्टी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 134 किमी और इगतपुरी रेलवे स्टेशन से 5.6 किमी दूर है।
किसने की थी लेमन ट्री की शुरुआत?
लेमन ट्री होटल्स के फाउंडर पतंजलि जी. केसवानी हैं। उन्होंने ताज ग्रुप ऑफ होटल्स में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और COO के तौर पर अपने पिछले अनुभव का इस्तेमाल करते हुए, 2002 में भारत में मिड-मार्केट और बजट होटल सेगमेंट की शुरुआत करने के लिए इस कंपनी की स्थापना की थी।
2000 के दशक की शुरुआत में, भारत में ब्रांडेड होटलों में से 80% अपस्केल या लग्जरी सेगमेंट में थे। मिडस्केल और इकॉनमी सेगमेंट में मांग थी, जो उस समय पूरी नहीं हो पा रही थी। भारत में ब्रांडेड मिड-मार्केट होटल सेगमेंट के लिए 'कैटेगरी क्रिएटर' के तौर पर लेमन ट्री होटल्स की शुरुआत की गई थी।
ये भी पढ़ें - ये कंपनी बेच सकती है अनिल अग्रवाल की वेदांता के 6.5 करोड़, ₹291 पर होगी डील; मगर क्यों?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)