क्रिप्टो बाजार में जोरदार वापसी, बिटकॉइन संभला; छोटे टोकन ने मचाया धमाल
पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार में शानदार रिकवरी देखी गई, बिटकॉइन $74,336 के आसपास मजबूत हुआ। कच्चे तेल की कीमतें $100 से नीचे आने से वैश्विक जोखिम ...और पढ़ें

क्रिप्टो बाजार में जोरदार वापसी, बिटकॉइन संभला; छोटे टोकन ने मचाया धमाल
HighLights
बिटकॉइन $74,336 पर पहुंचा, बाजार में मजबूत रिकवरी।
RaveDAO टोकन में 6,000% की जबरदस्त तेजी दर्ज।
दक्षिण कोरिया ने स्टेबलकॉइन विनियमन में रुचि दिखाई।
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। बिटकॉइन करीब $74,336 के आसपास ट्रेड करता नजर आया, जहां वीकेंड की गिरावट के बाद अब बाजार में फिर से मजबूती लौटती दिख रही है।
ग्लोबल मार्केट में रिस्क सेंटीमेंट बेहतर हुआ है, जिसकी बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों का $100 के नीचे आना है।
निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई
इससे महंगाई और मैक्रो प्रेशर को लेकर निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है। वहीं, इथेरियम भी करीब $2,367 के स्तर पर स्थिर और पॉजिटिव ट्रेंड में ट्रेड कर रहा है, जो बाजार में संतुलित मजबूती का संकेत देता है।
RaveDAO में तेजी
आज की सबसे बड़ी खबर रही एक छोटे टोकन RaveDAO (RAVE) की, जिसमें करीब 6,000% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली और इसने ट्रेडर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दूसरी ओर, पॉलिसी फ्रंट पर भी बड़ा संकेत मिला है।
साउथ कोरिया के सेंट्रल बैंक लीडरशिप ने वॉन-आधारित स्टेबलकॉइन के लिए खुलापन दिखाया है, जिससे साफ है कि लोकल डिजिटल करेंसी को लेकर रेगुलेटरी दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे संकेत आगे चलकर पूरे क्रिप्टो इकोसिस्टम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Vedanta Share Price: रिकॉर्ड तोड़ने के करीब अनिल अग्रवाल की 'वेदांता' का शेयर, एक्सपर्ट ने दिए 2 बड़े टारगेट
(राजगोपाल मेनन WazirX के उपाध्यक्ष हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।