Vedanta Share Price: रिकॉर्ड तोड़ने के करीब अनिल अग्रवाल की 'वेदांता' का शेयर, एक्सपर्ट ने दिए 2 बड़े टारगेट
वेदांता लिमिटेड के शेयर रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं, जिसमें लगातार तेजी देखी जा रही है। मार्केट एक्सपर्ट सचिन गुप्ता के अनुसार, शेयर बुलिश ...और पढ़ें
नई दिल्ली। वेदांता लिमिटेड (Vedanta Share Price) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है और यह शेयर अब रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो टेक्निकल चार्ट पर वेदांता लिमिटेड के शेयरों में बुलिश मोमेंटम नजर आ रहा है, और जल्द ही यह स्टॉक ऑल टाइम हाई लगा सकता है। वेदांता लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आ रही है जब यह माइनिंग ग्रुप अपने कारोबार को 5 अलग-अलग कंपनियों में डीमर्ज करने जा रहा है। वेदांता के शेयरों में जारी तेजी पर जागरण बिजनेस ने चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट सचिन गुप्ता से खास बात की।
Vedanta के शेयरों पर एक्सपर्ट की राय
सचिन गुप्ता ने कहा कि वेदांता के शेयर ने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर काफी खुश किया है। अगर हम साल-दर-साल इसके प्रदर्शन पर नज़र डालें, तो इस शेयर ने लगातार तगड़ा मुनाफा कमा कर दिया है। खास बात है कि इस शेयर ने पिछले 3 सालों में लगातार शानदार रिटर्न दिया है।
- 2024: निवेशकों को लगभग 70% का भारी भरकम रिटर्न मिला।
- 2025: इस साल भी शेयर ने करीब 35% का मजबूत मुनाफा दिया।
- 2026: इस साल अब तक यह स्टॉक लगभग 24% का रिटर्न दे चुका है।
चार्ट पर शेयर की बुलिश चाल
सचिन गुप्ता ने बताया कि वेदांता के शेयरों का डेली (रोजाना), वीकली (साप्ताहिक) या इयरली (सालाना) चार्ट देखें, हर जगह शेयर का ग्राफ मजबूती के साथ ऊपर की तरफ ही जा रहा है। शेयर बाजार की भाषा में कहें तो यह एक मजबूत 'बुलिश ट्रेंड' (तेजी के दौर) में है। यह लगातार 'हायर टॉप, हायर बॉटम' बना रहा है, जिसका आसान मतलब यह है कि शेयर गिरने के बाद हर बार एक नई ऊंचाई को छू रहा है।
इस साल की शुरुआत में शेयर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए लगभग ₹769 का अपना 'ऑल टाइम हाई'छुआ था। इतनी बड़ी तेजी के बाद, ऊपरी स्तरों पर लोगों ने अपना मुनाफा बुक किया (बिकवाली की), जिससे शेयर अपने टॉप लेवल से करीब 15-17% टूटकर ₹634 के स्तर तक आ गया। हालांकि, शेयर ने ₹634 के आसपास अपना बेस (बॉटम) बनाया और पिछले दो हफ्तों से इसमें फिर से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते की शुरुआत भी बेहद सकारात्मक रही है और आज भी शेयर तेजी के साथ ही बंद हुआ है।
खबरें और भी
मध्यम और लंबी अवधि के टारगेट
सचिन गुप्ता ने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म, दोनों ही अवधि के लिए वेदांता के शेयरों पर अहम टारगेट प्राइस दिए हैं।
पहला टारगेट: शेयर का अगला अहम पड़ाव ₹769 से ₹770 के बीच नजर आ रहा है।
दूसरा टारगेट: अगर शेयर इस ₹770 के स्तर तक पहुंचता है और वहां अपनी मजबूती बनाए रखता है, तो यह जल्द ही ₹800 के स्तर तक भी जा सकता है।
लंबी अवधि का टारगेट
अगर आप वेदांता के शेयरों में लंबी अवधि का नजरिया लेकर चलते हैं, तो इस शेयर में भारी पोटेंशियल है और यह आने वाले समय में यह शेयर ₹880 से ₹882 तक के बड़े टारगेट्स भी दिखा सकता है।
हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह है कि निवेशकों को फिलहाल लंबी छलांग की बजाय अपने पास के लक्ष्यों यानी ₹770 और ₹800 पर ही फोकस करना चाहिए। एक बार जब शेयर इन ₹800 के स्तरों को पार करके वहां टिक जाएगा, तब भविष्य में और भी बड़े टारगेट्स (₹880 या उससे ऊपर) के रास्ते अपने आप खुल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Adani Group शेयरों में अचानक क्यों आई तेजी? Adani Power ने बनाया ऑल टाइम हाई, 5 बड़े स्टॉक्स पर एक्सपर्ट के टारगेट
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)