सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल अग्रवाल की Vedanta के लिए खुशखबरी! न्यूट्रल से 'Overweight' हुई रेटिंग, समझें क्या हैं इसके मायने?

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 01:55 PM (GMT+05:30)

    जेपी मॉर्गन ने वेदांता लिमिटेड पर 'न्यूट्रल' से 'ओवरवेट' रेटिंग दी है, जिससे इसके शेयरों में 3% की तेजी आई। ब्रोकरेज फर्म ने एल्युमीनियम की ऊंची कीमतो ...और पढ़ें

    वेदांता के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

    वेदांता के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

    HighLights

    1. ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने वेदांता के शेयरों पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी।

    2. एल्युमीनियम की ऊंची कीमतों से आय बढ़ने का अनुमान।

    3. वेदांता शेयरों में मौजूदा स्तर से 22% तक तेजी की संभावना।

    नई दिल्ली। माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agrawal) की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने पॉजिटिव नजरिया जाहिर किया है। इसके मंगलवार के कारोबार में वेदांता के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने घरेलू एल्युमीनियम कंपनियों पर सकारात्मक रुख अपनाया और एल्युमीनियम की कीमतों में लंबे समय तक उच्च स्तर बने रहने की उम्मीद जताई। ब्रोकरेज फर्म की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण के मामले में माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल को 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।

    ब्रोकरेज फर्म ने अनिल अग्रवाल कंपनी के शेयरों पर अपनी रेटिंग "न्यूट्रल" से "ओवरवेट" कर दी है और उनके टारगेट प्राइस को भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि शेयरों में मौजूदा स्तर से 22% तक की तेजी आ सकती है।

    Vedanta और HZLके शेयरों में तेजी

    ब्रोकरेज फर्म की इस रिपोर्ट के बाद एनएसई पर वेदांता लिमिटेड के शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए और 718.90 रुपये तक चले गए। खास बात है कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों से शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है और इस अवधि में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल गई है। इसके अलावा, अनिल अग्रवाल की एक और कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

    ब्रोकरेज के इस अनुमान से शेयरों में तेजी

    ब्रोकरेज फर्म ने अपने नोट में कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण एल्युमीनियम की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहने की संभावना है, और साथ ही यह भी कहा कि लंदन मेटल एक्सचेंज में एल्युमीनियम की ऊंची कीमतों से आय में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। जेपी मॉर्गन ने यह भी कहा कि ईरान युद्ध के कारण हाल ही में स्मेल्टरों के बंद होने से आपूर्ति में कमी आई है। हालांकि, नोट के अनुसार, कमोडिटी चक्र में अनुकूल परिस्थितियों से इन कंपनियों की हालिया कर्ज संबंधी चिंताओं को कम करने में मदद मिलनी चाहिए और हालिया गिरावट ने इन शेयरों के मूल्यांकन को भी आकर्षक बना दिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Multibagger Stock: ₹40 से 2000 पहुंचा शिप बनाने वाली इस कंपनी का शेयर! अब देश के सबसे बड़े जहाज बनाने का मिला ऑर्डर

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)