सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी से JP Associates के UP-MP के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली कंपनी को भारी नुकसान, जारी हुए तिमाही नतीजे

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:54 PM (IST)

    डालमिया भारत ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का शुद्ध लाभ 51% गिरकर 188 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व में 7% की वृद्धि हुई। यह गिरावट अदा ...और पढ़ें

    डालमिया भारत का Q1 शुद्ध लाभ 51% घटकर 188 करोड़ रुपये।

    डालमिया भारत का Q1 शुद्ध लाभ 51% घटकर 188 करोड़ रुपये।

    HighLights

    1. डालमिया भारत का Q1 शुद्ध लाभ 51% घटकर 188 करोड़ रुपये।

    2. राजस्व में 7% की वृद्धि, लेकिन EBITDA मार्जिन में गिरावट।

    3. जेपी एसोसिएट्स सीमेंट प्लांट अधिग्रहण से मध्य भारत में विस्तार।

    नई दिल्ली। Dalmia Bharat Q1 Results: मार्केट कैप के लिहाज से भारत की छठी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने 30 जून को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। हाल ही में कंपीन ने अदाणी से JP Associates के यूपी और एमपी के सीमेंट प्लांट खरीदे थे। नतीजों में कंपनी ने इसकी भी जानकारी दी है। दरअसल, अदाणी ग्रुप ने दिवालिया हुई जेपी ग्रुप को खरीदा है। यही कारण है कि डालमिया ने सीमेंट प्लांट खरीदने के लिए यह डील अदाणी ग्रुप से की है।

    डालमिया भारत लिमिटेड (Dalmia Bharat) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (DCBL) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे। इस सौदे के तहत डालमिया भारत, जेपी ग्रुप के सीमेंट प्लांट, ग्राइंडिंग यूनिट और थर्मल पावर प्लांट का अधिग्रहण करेगी। आइए जानते हैं कि आखिर अदाणी से जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया के नतीजे कैसे रहे।

    जेपी के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया के मुनाफे में भारी गिरावट

    सीमेंट बनाने वाली कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने जून तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 52% की गिरावट दर्ज की, क्योंकि रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद वन-टाइम खर्चों और मार्जिन पर दबाव का असर पड़ा। कंपनी का Q1FY27 का नेट प्रॉफिट 188 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 393 करोड़ रुपये था। यानी नेट प्रॉफिट में 51.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- ₹44840 करोड़ के जिस साम्राज्य के लिए लड़ रही हैं करिश्मा कपूर, उसके तिमाही नतीजे जारी; मुनाफा 45% बढ़ा

    वहीं, अगर बात करें रेवेन्यू की तो कंपनी के रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़क 3,890 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 3,636 करोड़ रुपये था।

    EBITDA एक साल पहले के 883 करोड़ रुपये से 8.8% घटकर 805 करोड़ रुपये रह गया। नतीजतन, कंपनी का EBITDA मार्जिन 24.3% से घटकर 20.7% हो गया, जो ज्यादा बिक्री के बावजूद ऑपरेटिंग मुनाफे पर दबाव को दिखाता है।

    डालमिया भारत लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, पुनीत डालमिया ने कहा, "सेंट्रल रीजन में सीमेंट एसेट्स के अधिग्रहण के साथ यह तिमाही एक अहम पड़ाव है, क्योंकि हम पूरे भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं। इन एसेट्स और बाजारों के साथ हमारा पुराना जुड़ाव हमें एक अच्छी शुरुआती बढ़त देता है। आगे बढ़ते हुए, हमारी कोशिश तेजी से काम बढ़ाने और बेहतर रिटर्न पाने के लिए डालमिया की कॉस्ट लीडरशिप प्रैक्टिस को अपनाने की होगी।"

    डालमिया भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह सौदा?

    पुनीत डालमिया के नेतृत्व वाली डालमिया भारत इस अधिग्रहण के जरिए मध्य भारत में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। अदाणी से जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट प्लांट खरीदने के बाद सेंट्रल रीजन में 5.2 MnTPA क्षमता के सफल अधिग्रहण के साथ, सीमेंट की इंस्टॉल्ड क्षमता बढ़कर 54.7 MnTPA हो गई। जून में चुनार ग्राइंडिंग यूनिट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हुआ। जुलाई में रीवा क्लिंकर यूनिट में ट्रायल रन शुरू हुआ।

    जेपी ग्रुप की ये संपत्तियां रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं, जिससे डालमिया को नए बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अदाणी से JP Associates के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली डालमिया का तोहफा, इतने शेयर हैं; तो खाते में आएंगे ₹1 लाख!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)