डेटा सेंटर के लिए 21 लाख मीटर केबल सप्लाई करेगी ये कंपनी, शेयर ने दिया 7281% रिटर्न; अब और लगाएगा दौड़?
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को हैदराबाद डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के लिए 435 करोड़ रुपये का बड़ा केबल सप्लाई ऑर्डर मिला है। कंपनी के शेयर ने 3 साल से भी ...और पढ़ें

डायमंड पावर को मिला नया ऑर्डर (AI फोटो)
HighLights
हैदराबाद डेटा सेंटर के लिए 435 करोड़ का ऑर्डर मिला
कंपनी के शेयर ने 7281% का शानदार रिटर्न दिया
वडोदरा में मैन्युफैक्चरिंग, 16 राज्यों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
नई दिल्ली। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भारत में बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी का शेयर 3 साल से कम समय में काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है। अब इसे एक नया ऑर्डर भी मिला है, जिसकी वैल्यू 435 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं इस ऑर्डर के बारे में और आपको बताते हैं कि इसका शेयर कहां से कहां पहुंचा है।
कहां के लिए मिला ऑर्डर?
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को हैदराबाद में 310 MW के HYD22 से HYD26 डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के लिए एचटी एंड एलटी पावर केबल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 435.71 करोड़ रुपये (GST के बिना) है और इसे L&T, स्टर्लिंग एंड विल्सन और ब्लू स्टार द्वारा पूरा किया जाएगा।
कितना केबल सप्लाई करेगी डायमंड पावर?
यह भारत के डेटा सेंटर सेक्टर में केबल सप्लाई के सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक है और यह मिशन-क्रिटिकल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पावर केबल के पसंदीदा सप्लायर के तौर पर कंपनी की स्थिति को और मजबूत करता है। ऑर्डर के तहत कंपनी को कुल मिलाकर 21,35,324 मीटर केबल सप्लाई करना है।
कहां से कहां पहुंचा शेयर?
सितंबर 2023 में लिस्टिंग के समय इसका शेयर 2.7 रुपये पर था, जो आज 198.55 रुपये पर है। यानी इसने 3 साल से भी कम समय में 7281 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे तब शेयर खरीदने वाले निवेशकों का पैसा करीब 74 गुना हो गया है।
खबरें और भी
16 राज्यों में फैला हुआ है कारोबार
वडोदरा, गुजरात में स्थित डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो "DIACABS" ब्रांड के तहत कंडक्टर, केबल, ट्रांसमिशन टावर और EPC सर्विस देती है। कंपनी की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट वडोदरा में है और इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भारत के 16 राज्यों में फैला हुआ है।
ये भी पढ़ें - HDFC बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर, जून तिमाही में लोन और डिपॉजिट में शानदार बढ़ोतरी; ₹1050 पर जाएगा स्टॉक?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)