सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HDFC बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर, जून तिमाही में लोन और डिपॉजिट में शानदार बढ़ोतरी; ₹1050 पर जाएगा स्टॉक?

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 08:39 AM (GMT+05:30)

    HDFC बैंक ने जून तिमाही के लिए मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किया, जिसमें लोन और डिपॉजिट में बढ़ोतरी बाजार के अनुमानों से बेहतर रही। हालांकि, CASA डिपॉजिट क ...और पढ़ें

    HDFC Bank का शेयर रहेगा आज फोकस में

    HDFC Bank का शेयर रहेगा आज फोकस में

    HighLights

    1. HDFC बैंक का लोन 15.4% बढ़कर ₹30.61 लाख करोड़ हुआ

    2. डिपॉजिट 14.7% बढ़कर ₹31.70 लाख करोड़ हुए

    3. CASA डिपॉजिट में 9.4% की वृद्धि

    नई दिल्ली। सोमवार 6 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। दरअसल प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने जून तिमाही के लिए स्थिर बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिसमें लोन और डिपॉजिट में बढ़ोतरी बाजार के अनुमानों से बेहतर रही है।
    बैंक का ग्रॉस एडवांस (कुल लोन) सालाना आधार पर 15.4% बढ़कर ₹30.61 लाख करोड़ हो गया। यह पिछले पांच तिमाहियों में लोन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है और जानकारों के लगभग 12.1% के अनुमान से कहीं बेहतर है।

    डिपॉजिट में कितनी हुई बढ़ोतरी?

    एचडीएफसी बैंक के डिपॉजिट सालाना आधार पर 14.7% बढ़कर ₹31.70 लाख करोड़ हो गए, जो 12% ग्रोथ की उम्मीद से अधिक है। CASA डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.4% बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ हो गए, हालांकि यह बढ़ोतरी बाजार की 11.1% की उम्मीद से कम थी।

    एडवांस अंडर मैनेजमेंट भी बढ़े

    मैनेजमेंट के तहत एडवांस ₹31.27 लाख करोड़ रहा, जो एक साल पहले के मुकाबले 12.4% अधिक है। कुल मिलाकर, बिजनेस अपडेट एक स्थिर और संतुलित तिमाही का संकेत देता है, जिसमें मजबूत क्रेडिट ग्रोथ और डिपॉजिट जुटाने की क्षमता ने CASA डिपॉजिट में कमजोर परफॉर्मेंस की भरपाई कर दी है।

    कितने पर है शेयर?

    बीते शुक्रवार के सेशन में HDFC बैंक का शेयर बीएसई पर 0.60% बढ़कर ₹801 पर बंद हुआ। इस साल अब तक स्टॉक में 19% की गिरावट आई है। वहीं बीते 1 साल में ये 19.4 फीसदी नीचे फिसला है।
    हाल ही में जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक के स्टॉक पर अपनी 'BUY' रेटिंग बनाए रखी और इसका टार्गेट 1,050 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

    खबरें और भी


    ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए आईपीओ, अभी से ₹165 तक पहुंचा GMP; जान लीजिए कौन कराएगा तगड़ा फायदा

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)