सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए आईपीओ, अभी से ₹165 तक पहुंचा GMP; जान लीजिए कौन कराएगा तगड़ा फायदा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:35 AM (IST)

    अगले हफ्ते शेयर बाजार में 4 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें कुसुमगर लिमिटेड, डेवसन कैटलिस्ट, हैप्पी स्टील्स और लेजर पावर एंड इंफ्रा शामिल हैं। इनमें ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते लॉन्च होंगे 4 IPO (AI फोटो)

    अगले हफ्ते लॉन्च होंगे 4 IPO (AI फोटो)

    HighLights

    1. अगले हफ्ते 4 नए आईपीओ बाजार में खुलेंगे

    2. कुसुमगर, डेवसन, हैप्पी स्टील्स, लेजर पावर के आईपीओ होंगे लॉन्च

    3. मेनबोर्ड और एसएमई कैटेगरी के 2-2 आईपीओ शामिल हैं

    नई दिल्ली। हर हफ्ते की तरह अगले सप्ताह में भी कुछ नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। अगले हफ्ते में 4 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलेंगे। जो कंपनियां आईपीओ लॉन्च करेंगी, उनमें कुसुमगर लिमिटेड, डेवसन कैटलिस्ट, हैप्पी स्टील्स और लेजर पावर एंड इंफ्रा शामिल हैं। इनमें लेजर पावर एंड इंफ्रा और कुसुमगर के आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि डेवसन कैटलिस्ट और हैप्पी स्टील्स के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक चल रहा है।

    कुसुमगर लिमिटेड

    ये आईपीओ 8 जुलाई को खुलकर 10 जुलाई को बंद होगा। इसमें शेयरों का प्राइस बैंड 398-419 रुपये रहेगा, जबकि लॉट साइज 35 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 35 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
    इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 165 रुपये चल रहा है। यानी ये शेयर मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर प्रति शेयर 165 रुपये का रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

    डेवसन कैटलिस्ट

    डेवसन कैटलिस्ट का आईपीओ 9 जुलाई को खुलकर 13 जुलाई को बंद होगा। इसमें शेयरों का प्राइस बैंड 112-118 रुपये रहेगा, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 8 रुपये चल रहा है।

    हैप्पी स्टील्स

    हैप्पी स्टील्स का आईपीओ भी 9 जुलाई को खुलकर 13 जुलाई को बंद होगा। इसमें शेयरों का प्राइस बैंड 62-66 रुपये रहेगा, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी इस समय जीरो है।

    खबरें और भी

    लेजर पावर एंड इंफ्रा

    लेजर पावर एंड इंफ्रा का आईपीओ भी 9 जुलाई को खुलकर 13 जुलाई को बंद होगा। इसमें शेयरों का प्राइस बैंड और लॉट साइज का फिलहाल एलान नहीं किया गया है। इंवेस्टरगेन पर इसका भी जीएमपी इस समय जीरो है।

    ये भी पढ़ें - 1200% रिटर्न वाला शेयर, ₹6 से ₹81 पर आ गया भाव; अब सेल्स में दर्ज की शानदार बढ़त

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)