इन भारतीय अरबतियों की कुल दौलत से बड़ा IPO ला रही SpaceX, एलन मस्क की संपत्ति को मिलेगा बूस्ट; बन जाएंगे पहले ट्रिलियनेयर!
एलन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, SpaceX के आगामी IPO से पहले ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ वाले पहले शख्स बन सकते हैं। यह IPO इतिहास का सबसे बड़ा होगा, ...और पढ़ें

स्पेसएक्स ला रही आईपीओ, मस्क को होगा फायदा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार मस्क की मौजूदा नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) 828.8 अरब डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में 76.76 लाख करोड़ रुपये बनते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही 1 ट्रिलियन (1 लाख करोड़) डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले शख्स बन सकते हैं। मस्क ये मुकाम बहुत जल्द हासिल कर सकते हैं, क्योंकि उनकी कंपनी स्पेसएक्स अपना आईपीओ (SpaceX IPO) लाने जा रही है, जो दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (Largest IPO in the World) होगा।
कितना बड़ा होगा SpaceX IPO?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SpaceX ने गोपनीय रूप से IPO के लिए आवेदन कर दिया है, जिसका मकसद इतिहास का सबसे बड़ा IPO लाना है। स्पेसएक्स की संभावित वैल्यूएशन $1.75 ट्रिलियन आंकी जा रही है, जो भारतीय करेंसी में 163 लाख करोड़ रुपये होते हैं।
स्पेसएक्स के आईपीओ का साइज $75 बिलियन (6.98 लाख करोड़ रुपये) तक जा सकता है। इसका आईपीओ जून की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। अभी तक सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड सऊदी अरामको के पास है, जो दिसंबर 2019 में $29 बिलियन का आईपीओ लाई थी।
इन अरबपतियों की दौलत से बड़ा IPO
- गौतम अदाणी - 56 अरब डॉलर (5.21 लाख करोड़ रुपये)
- शिव नादर - 29.4 अरब डॉलर (2.73 लाख करोड़ रुपये)
- लक्ष्मी मित्तल - 26.5 अरब डॉलर (2.46 लाख करोड़ रुपये)
IPO बनाएगा ट्रिलियनेयर
SpaceX का IPO मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आम निवेशक SpaceX को जो रेस्पॉन्स देंगे, उससे शेयरों की कीमत बढ़ने के जरिए मस्क की दौलत और बढ़ सकती है। मस्क के पास अभी SpaceX का लगभग 42% हिस्सा है, हालाँकि IPO के बाद यह आँकड़ा बदल जाएगा क्योंकि नए शेयर जारी किए जाएंगे।
मगर किसी भी हाल में, उनके ट्रिलियन-डॉलर की नेटवर्थ के आँकड़े को पार करने की पूरी संभावना है, क्योंकि वह पहले से ही इसके काफी करीब हैं।
बाकी कंपनियों पर असर
स्पेसएक्स के IPO से मस्क की बाकी कंपनियों को भी फायदा मिल सकता है। इनमें Tesla, Neuralink, The Boring Company, xAI और X शामिल हैं। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि SpaceX ऑपरेशन के लिहाज से काफी परिपक्व और मुनाफे वाली कंपनी है, जिसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल सकता है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Adani के इन 4 शेयरों पर एनालिस्ट्स को पूरा भरोसा, मिल रही 100% BUY रेटिंग; अभी खरीदने में फायदा!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)