सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CEO के इस्तीफे के बाद IndiGo के शेयरों में तेजी, कहां तक जा सकता है भाव? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिए टारगेट

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 07:05 PM (IST)

    इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में 3% की तेजी देखी गई। ब्रोकरेज फर्मों, जैसे एचएसबीसी और जेफरीज, ने 'BUY' रेटिंग बरकरार ...और पढ़ें

    फाइल फोटो

    फाइल फोटो

    HighLights

    1. सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे से इंडिगो के शेयरों में तेजी।

    2. ब्रोकरेज फर्मों ने 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी।

    3. एचएसबीसी ने इंडिगो के लिए ₹5,860 का टारगेट दिया।

    नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo Share Price) के शेयरों में 11 मार्च को अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 3 फीसदी तक चढ़ गए। दरअसल, इंटरग्लोबल एविशन (इंडिगो) के शेयरों में यह तेजी कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफा देने के बाद आई है। इस घटनाक्रम के बाद ब्रोकरेज फर्म ने शेयरों पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है।

    इंडिगो के शेयर 4366 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 4512 रुपये का हाई लगा दिया। हालांकि, बिकवाली के चलते अब 4408 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

    ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट प्राइस

    एचएसबीसी और जेफरीज सहित ब्रोकरेज फर्मों ने इंडिगो में लीडरशिप चेंज के बाद भी स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है, जो यह दर्शाता है कि उन्हें एयरलाइन में किसी भी रणनीतिक बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    HSBC ने इंडिगो के शेयरों पर 5,860 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ बाय कॉल दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है और इस बदलाव से कंपनी की रणनीतिक दिशा में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फर्म को उम्मीद है कि एयरलाइन ऑपरेशनल एफिसिएंसी में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।

    वहींजेफ्रीज ने भी इंडिगो के शेयरों पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए प्रति शेयर 6,140 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि एल्बर्स ने इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के विस्तार और वाइड-बॉडी विमान योजनाओं की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    खबरें और भी

    एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल

    चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के सचिन गुप्ता ने कहा कि इंडिगो का शेयर लगभग ₹4,400 पर कारोबार कर रहा है। डेली चार्ट से पता चलता है कि शेयर में गिरावट का रुख है और यह 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के EMA सहित सभी प्रमुख घातीय मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है।

    ऐसे में नीचे की ओर 4035 का लेवल शेयर के लिए इमिजिएट सपोर्ट होगा। वहीं, ₹3,940 एक बड़ा सपोर्ट होगा। इन स्तरों पर खरीदारी की संभावना है।

    ये भी पढ़ें- iPhone पर रिपोर्ट आते ही इस शेयर ने लगाई लंबी छलांग, 15% तक चढ़ा भाव; 20 हजार करोड़ की है कंपनी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)