ITC ने कर डाली बड़ी डील, ₹155 करोड़ लगाकर खरीद ली पूरी होटल कंपनी; 1 सितंबर से अधिग्रहण लागू
आईटीसी होटल्स लिमिटेड ने जीएचके हॉस्पिटैलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का 155 करोड़ रुपये में 100% अधिग्रहण पूरा किया है। इस ...और पढ़ें

ITC होटल्स ने जीएचके हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण किया।
HighLights
ITC होटल्स ने जीएचके हॉस्पिटैलिटी का अधिग्रहण किया।
यह अधिग्रहण 155 करोड़ रुपये में 100% हिस्सेदारी का है।
अहमदाबाद का 'वेलकमहोटल' अब आईटीसी की पूर्ण संपत्ति।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड की होटल कंपनी आईटीसी होटल्स लिमिटेड ने एक बड़ा अधिग्रहण किया है। कंपनी ने गुजरात में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए जीएचके हॉस्पिटैलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (GHK Hospitality & Infrastructures Limited) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। ITC होटल्स ने पूरी की पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।
इस अधिग्रहण के बाद जीएचके हॉस्पिटैलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड अब पूरी तरह से ITC Hotels की सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) बन गई है। अब यह आईटीसी की कंपनी कहलाएगी।
155 करोड़ में हुआ अधिग्रहण
आईटीसी होटल्स ने एक्सचजें फाइलिंग में इस अधिग्रहण की जानाकरी दी। कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण ₹155 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर हुआ है। यह अधिग्रहण पूरी तरह से नकद (Cash) लेनदेन के माध्यम से किया गया है। कंपनी ने GHK के कुल 2,82,27,741 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। कंपनी ने बताया कि उसने 1 सितंबर 2026 को GHK की 100% शेयर पूंजी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
GHK Hospitality मुख्य रूप से अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है और इसके पास 'Welcomhotel Ahmedabad' का स्वामित्व है। इस होटल में कुल 130 कमरे (keys) हैं। हालांकि, ITC Hotels पहले से ही एक ऑपरेटिंग सर्विस एग्रीमेंट के तहत इस होटल का संचालन कर रही थी, लेकिन अब पूर्ण स्वामित्व मिलने से कंपनी को अहमदाबाद के विविध और साल भर रहने वाले बाजार की मांग का फायदा उठाने में मदद मिलेगी।
ITC Hotels के अनुसार, इस अधिग्रहण का प्राथमिक उद्देश्य अहमदाबाद में अपने 'ओन्ड एसेट पोर्टफोलियो' (Owned Asset Portfolio) का विस्तार करना है। कंपनी का मानना है कि यह सौदा 'वैल्यू-एक्रीटिव' है, यानी इससे भविष्य में कंपनी की वैल्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें- अदाणी की JP Power को नहीं मिली राहत, क्रिसिल ने बरकरार रखी 'नेगेटिव' रेटिंग; क्या ये खतरे की घंटी!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
