लगातार दूसरे दिन उछला कल्याण ज्वैलर्स का शेयर, आज 11% हुआ मजबूत; सिटीग्रुप ने दिया नया टार्गेट
कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में आज 11.21% की तेजी आई, जो 416.10 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 38% राजस्व वृद्धि दर्ज की, ...और पढ़ें

कल्याण ज्वैलर्स का शेयर चढ़ा (AI फोटो)
HighLights
कल्याण ज्वैलर्स शेयर आज चढ़ा
11.21% उछला कंपनी का शेयर
सिटीग्रुप ने ₹750 का लक्ष्य मूल्य बनाए रखा
नई दिल्ली। आज कल्याण ज्वैलर्स के शेयर (Kalyan Jewellers Share Today) में शानदार तेजी दिख रही है। करीब 10 बजे ये शेयर 11.21 फीसदी की मजबूती के साथ 416.10 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें कि परसों ज्वैलरी कंपनी का शेयर करीब 9 फीसदी गिरा था। इसके बाद कल इसने वापसी करते हुए 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की थी। अब फिर आज भी इसका शेयर ऊपर चढ़ा है।
रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ दर्ज
कल्याण ज्वैलर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर अनुमानित 38% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने इस प्रदर्शन का श्रेय भारत में अपने मुख्य बाजारों में मजबूत ऑपरेटिंग मोमेंटम और 'सेम-स्टोर सेल्स' में अच्छी बढ़ोतरी को दिया, जबकि हाल ही में खत्म हुई तिमाही में ही 28 दिनों का पूरा 'अधिक मास' का समय भी शामिल रहा। इसके बाद ही कल कंपनी का शेयर कल चढ़ा था।
750 रुपये है टार्गेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म सिटीग्रुप ने कल्याण ज्वैलर्स के लिए अपना पॉजिटिव नजरिया दोहराया है और उम्मीद जताई है कि शेयर की कीमत इसके मौजूदा लेवल (कल के करीब 370 रुपये) से दोगुनी से भी अधिक हो सकती है। सिटी ने कल्याण ज्वेलर्स के लिए 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग बनाए रखी है और प्रति शेयर 750 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है।
ब्रोकरेज ने कहा कि जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़ा, हालांकि यह उनके अनुमान से कम था। भारत में भी रेवेन्यू में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसमें सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 28 प्रतिशत रही।
फ्यूचर को लेकर पॉजिटिव
सिटी कंपनी के लॉन्ग-टर्म भविष्य को लेकर सकारात्मक बनी हुई है और इसकी फ्रेंचाइजी-आधारित विस्तार रणनीति को ग्रोथ का मुख्य कारण मानती है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह विस्तार मॉडल कमाई में बढ़ोतरी में मदद करेगा और साथ ही 'रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड' (RoCE) में भी सुधार लाएगा।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - TATA की इस कंपनी के खिलाफ विदेश में शुरू हुई आपराधिक कार्यवाही, जमशेदजी ने आजादी से 40 साल पहले की थी शुरुआत
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)