सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनवरी से जून तक.. 6 महीने में इस शेयर ने डबल किया पैसा! अब Kirloskar Oil Engines Share पर एक और बड़ा टारगेट

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयर जेफ़रीज़ की 'BUY' रेटिंग और ₹2,815 के टारगेट प्राइस के बाद 8% से ज़्यादा चढ़ गए। कंपनी डीज़ल जनरेटर मार्केट में विस्तार ...और पढ़ें

    किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयरों में तेजी

    किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयरों में तेजी

    HighLights

    1. किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयर 8% से ज़्यादा उछले।

    2. जेफ़रीज़ ने ₹2,815 का बड़ा टारगेट प्राइस दिया।

    3. कंपनी डेटा सेंटर सेगमेंट में विस्तार कर रही है।

    नई दिल्ली। किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स (Kirloskar Oil Engines Share) के शेयरों में 6 जुलाई को फिर से तेजी देखने को मिली है और 8 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ गया। शेयरों में यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़ की रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग देते हुए बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। खास बात है कि किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयर इस साल अब तक 90 फीसदी तक रिटर्न दे चुके हैं।

    6 जुलाई को कंपनी के शेयर 2294 रुपये पर खुले और 2410 का उच्च स्तर छू लिया। फिलहाल, किर्लोस्कर ऑयल इन्जंस के शेयर 2305 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

    जेफरीज का बड़ा टारगेट प्राइस

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स पर 2,815 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल से इसमें 26 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जेफ़रीज़ ने कहा कि किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स पावर बैक-अप डीज़ल जनरेटर मार्केट में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है और यह ज़्यादा मार्जिन वाले हाई हॉर्सपावर सेगमेंट में अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर वैल्यू चेन में ऊपर की ओर बढ़ रही है।

    शेयर पर क्यों बुलिश ब्रोकरेज?

    ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी FY26-FY30 के दौरान प्रति शेयर आय (EPS) में 22 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) हासिल करेगी। साथ ही, मार्जिन बढ़ने और कैपिटल एलोकेशन की वजह से रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) के लगभग 18 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।

    इसने स्टॉक की वैल्यू उसके अनुमानित FY28 के प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल के 45 गुना पर आंकी है और कहा है कि डेटा सेंटर सेगमेंट में कंपनी के कदम रखने से और बढ़त मिल सकती है। इससे पहले जून में, कंपनी ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म HyperNext से एक बड़े ऑर्डर की घोषणा की थी और JM Financial से रेटिंग अपग्रेड भी हासिल किया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 70 रुपये वाले शेयर पर राधाकिशन दमानी का बड़ा दांव, लगा दिए 190 करोड़; ₹700 तक जा चुका है भाव

    एक एक्सचेंज फाइलिंग में, Kirloskar Oil Engines ने कहा कि उसे HyperNext से 192 MW की पावर जेनरेशन क्षमता का ऑर्डर मिला है, जिसमें उसके 2,500 kVA Optiprime Dual के 96 यूनिट शामिल हैं।

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)