Kusumgar IPO GMP: ₹419 का शेयर और जीएमपी ₹168, सिर्फ 10 जुलाई तक मौका; चेक करें कब होगी लिस्टिंग
कुसुमगर आईपीओ आज 8 जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह 10 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने पब्लिक इश्यू से पहले एंकर निवेशकों से ₹193.9 करोड़ जुट ...और पढ़ें

GMP उड़ा रहा गर्दा
HighLights
कुसुमगर आईपीओ 8 जुलाई से खुला
10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
शेयरों की लिस्टिंग 15 जुलाई को होने की संभावना
नई दिल्ली। आज बुधवार 8 जुलाई से कुसुमगर IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ये आईपीओ शुक्रवार 10 जुलाई को बंद होगा। पब्लिक इश्यू से पहले, इंजीनियर फैब्रिक (यानी बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक) बनाने वाली इस कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹193.9 करोड़ जुटा लिए हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इसने एंकर निवेशकों को ₹419 प्रति शेयर के भाव पर 46,28,877 इक्विटी शेयर अलॉट किए। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 398-419 रुपये है।
आगे जानिए इस आईपीओ की पूरी डिटेल और चेक करें कितना है इसका GMP।
Kusumgar IPO Lot Size
एंकर बुक में कई बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया, जिनमें ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स – इंडिया फंड, गोल्डमैन सैक्स फंड्स – गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो और कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शामिल रहे। कुसुमगर IPO में लॉट साइज 35 इक्विटी शेयरों की है। यानी कम से कम 35 और इसके बाद आप 35 शेयरों के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं।
इनके लिए रिजर्व हैं शेयर
कुसुमनगर आईपीओ इश्यू का 50% तक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, कम से कम 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और कम से कम 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है।
कंपनी ने एलिजिबल कर्मचारियों के लिए ₹3.5 करोड़ के शेयर रिजर्व किए हैं, जिन्हें फाइनल इश्यू प्राइस पर ₹39 प्रति शेयर की छूट भी मिलेगी।
Kusumgar IPO Allotement
IPO के बाद कुसुमगर के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 13 जुलाई को होने की उम्मीद है। रिफंड की प्रोसेस मंगलवार, 14 जुलाई को शुरू होने की संभावना है, जबकि सफल आवेदकों के डीमैट अकाउंट में उसी दिन शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं। कुसुमगर के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग बुधवार, 15 जुलाई को होने की संभावना है।
खबरें और भी
Kusumgar IPO GMP
इंवेस्टरगेन के अनुसार कुसुमगर IPO का जीएमपी इस समय 168 रुपये है। IPO प्राइस बैंड के ऊपरी भाव और मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखते हुए, कुसुमगर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹587 प्रति शेयर पर हो सकती है, जो 40.10% का लिस्टिंग गेन हो सकता है।
ग्रे मार्केट की हालिया सात सेशन की गतिविधियों के आधार पर, इस IPO का GMP बढ़ रहा है। हालांकि ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी की जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें - अदाणी एंटरप्राइजेज ने QIP के जरिए जुटाए ₹15000 करोड़, SBI समेत इन फंड्स को मिले स्टॉक; आज शेयर पर रखें नजर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)