LIC OFS: सरकार बेच रही एलआईसी में हिस्सेदारी, शेयर 6 फीसदी लुढ़का; 10% डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
सरकार ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए एलआईसी में 6.5% तक हिस्सेदारी ₹382 प्रति शेयर पर बेचेगी, जिससे ₹31,000 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। इस खबर के बाद एलआई ...और पढ़ें

OFS के चलते एलआईसी के शेयर में गिरावट
HighLights
सरकार एलआईसी में 6.5% हिस्सेदारी बेचेगी
ओएफएस के लिए ₹382 प्रति शेयर का भाव
एलआईसी का शेयर 6.07% तक गिरा
नई दिल्ली। सरकार दो दिन के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये 382 रुपये प्रति शेयर के भाव पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। इस खबर के बीच एलआईसी के शेयर में भारी गिरावट दिख रही है। करीब साढ़े 9 बजे एलआईसी का शेयर (LIC Share Price) 6.07 फीसदी गिरकर 398.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
कब खुलेगा OFS इश्यू?
एलआईसी का ओएफएस इश्यू नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए मंगलवार को और रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा। फुल सब्सक्रिप्शन मिलने पर और बोली की न्यूनतम कीमत के आधार पर 82.22 करोड़ से अधिक शेयर या 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को लगभग 31,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
सरकार इस तरीके से फंड जुटाएगी
निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने एक्स पर पोस्ट किया, ''सरकार ग्रीन शू विकल्प के रूप में अतिरिक्त चार प्रतिशत के साथ 2.5 प्रतिशत इक्विटी विनिवेश करने का प्रस्ताव करती है।''यानी अगर सरकार को अधिक शेयरों के लिए आवेदन मिलते हैं तो और ज्यादा शेयर बेचे जा सकते हैं।
10 प्रतिशत की छूट
बोली की निचले भाव के आधार पर बीएसई पर एलआईसी के शेयरों के सोमवार के बंद भाव 424.35 रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। इस हिस्सेदारी बिक्री से एलआईसी को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी।
सेबी ने एलआईसी को न्यूनतम 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया था। इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भाषा पाण्डेय अजयअजय
खबरें और भी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)