Mock Trading: आज शनिवार 8 अगस्त को भी स्टॉक मार्केट है खुला, NSE-BSE पर हो रही ट्रेडिंग; चेक करें टाइमिंग
Mock Trading: आज 8 अगस्त 2026 को NSE-BSE ने अपने ट्रेडिंग सिस्टम और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच के लिए मॉक ट्रेडिंग का आयोजन किया है। ...और पढ़ें

आज 8 अगस्त 2026 को NSE-BSE पर मॉक ट्रेडिंग।
HighLights
आज 8 अगस्त 2026 को NSE-BSE पर मॉक ट्रेडिंग।
ट्रेडिंग सिस्टम और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच का उद्देश्य।
यह सत्र ब्रोकर, सिस्टम ऑपरेटरों के लिए, निवेशकों हेतु नहीं।
नई दिल्ली। Mock Trading on Saturday: आमतौर पर शनिवार और रविवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन आज शनिवार, 8 अगस्त 2026 को भी शेयर बाजार (Stock Market Open) खुला है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर आज शनिवार के दिन स्टॉक मार्केट क्यों खुला है?
दरअसल, आज बाजार ट्रेडिंग तो रही है, लेकिन सामान्य ट्रेडिंग नहीं मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) हो रही है। NSE-BSE ने 7 अगस्त को एक सर्कुलर जारी करके जानकारी दी कि 8 अगस्त को मॉक ट्रेडिंग का आयोजन है। NSE-BSE ने अपने सर्कुलर में लिखा- एक्सचेंज शनिवार, 08 अगस्त, 2026 को कैपिटल मार्केट सेगमेंट , इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।
क्यों हो रही है शनिवार को Mock Trading?
दोनों एक्सचेंज अपने अलग-अलग मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग सिस्टम और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं। इसमें इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स समेत विभिन्न सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग के जरिए सिस्टम की क्षमता, कनेक्टिविटी और अलग-अलग कारोबारी परिस्थितियों में एक्सचेंज की तैयारियों को परखा जा रहा है।
इसका उद्देश्य किसी तकनीकी गड़बड़ी या आपात स्थिति के दौरान ट्रेडिंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। NSEBSE ने 8 अगस्त को Capital Market Segment में मॉक ट्रेडिंग का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया है, जबकि BSE ने भी Equity Segment के लिए शनिवार को विशेष मॉक ट्रेडिंग सेशन निर्धारित किया है।
खबरें और भी
NSE-BSE Mock Trading की टाइमिंग क्या है?
NSE ने 8 अगस्त के लिए दो अलग-अलग ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग जारी की है। पहला सेशन Primary Site से और दूसरा Disaster Recovery (DR) Site से आयोजित किया जाएगा।
Primary Site सेशन
Morning Block Deal Window: सुबह 10:45 बजे से 11:00 बजे तक
Pre-Open Session: सुबह 11:00 बजे से
Normal Market Open: सुबह 11:15 बजे
T+0 Market Open: सुबह 11:15 बजे
T+0 Market Close: दोपहर 1:00 बजे
T+0 Trade Modification: दोपहर 1:10 बजे तक
Auction Market: दोपहर 12:30 बजे से
Normal Market Close: दोपहर 1:30 बजे
Block Deal Window-2: दोपहर 1:00 बजे से 1:15 बजे तक
NSE के अनुसार Primary Site का सामान्य बाजार सत्र दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगा। इसके बाद मॉक ट्रेडिंग की अगली प्रक्रिया DR Site से शुरू होगी।
![BSE Mock Timing]()
क्या आम निवेशक आज शेयर खरीद-बेच सकते हैं?
यहां निवेशकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आज होने वाली गतिविधि को सामान्य कारोबारी दिन की Live Trading न समझें। NSE-BSE का यह सेशन Mock Trading के लिए है और इसका उद्देश्य सिस्टम टेस्टिंग है।
NSE-BSE के सर्कुलर में साफ कहा गया है कि Mock Session में होने वाले ट्रेड से किसी तरह का Fund Pay-in या Pay-out नहीं होगा। साथ ही, एक्सचेंज ने अपने सदस्यों को Mock Environment में भाग लेने और सभी ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
किन लोगों के लिए है यह Mock Trading?
Live Market में Capital Market Segment में ट्रेडिंग के लिए सक्षम सभी सदस्य Mock Trading के लिए अपने आप एलिजिबल हैं। इसमें मौजूदा User IDs, IPs और Box ID mappings का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसका मतलब है कि यह सेशन मुख्य रूप से ब्रोकर, ट्रेडिंग मेंबर और बाजार से जुड़े सिस्टम ऑपरेटरों के लिए तकनीकी टेस्टिंग का हिस्सा है। आम निवेशकों को इसे सामान्य शनिवार की छुट्टी में बदलाव के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
शनिवार की Mock Trading का एक अहम मकसद सोमवार के वास्तविक कारोबारी सत्र को सुचारु रखना भी है। NSE ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे Mock Session में सभी ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर के जरिए भाग लें और Live Environment में दोबारा Login करें, ताकि सोमवार, 10 अगस्त 2026 को कनेक्टिविटी सुचारु रहे।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
