सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कभी TATA की सबसे बड़ी कंपनी अकेले देती थी रिलायंस को टक्कर, आज 5 दिग्गज IT कंपनियों पर भारी है अंबानी का साम्राज्य!

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:20 AM (IST)

    रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियों के संयुक्त मार्केट कैप के लगभग बराबर हो गया है। आईटी शेयरों में AI की चिंताओं और अन्य का ...और पढ़ें

    रिलायंस की मार्केट कैप हुई 18 लाख करोड़ रुपये

    रिलायंस की मार्केट कैप हुई 18 लाख करोड़ रुपये

    HighLights

    1. रिलायंस का मार्केट कैप टॉप 5 आईटी कंपनियों के बराबर पहुंचा

    2. AI चिंताओं के कारण आईटी शेयरों में भारी गिरावट दर्ज

    3. ऊर्जा बाजार के उतार-चढ़ाव से रिलायंस का शेयर भी प्रभावित

    नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर आई कि देश की सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियों की संयुक्त मार्केट कैपिटल के बराबर हो गई। यानी एक तरफ टॉप 5 आईटी कंपनियां और एक तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज। खास बात ये है कि रिलायंस को टक्कर देने वाली कंपनी टीसीएस रही है। कई मौके ऐसे भी आए, जब मार्केट कैपिटल के मामले में टीसीएस ने रिलायंस को पछाड़ दिया। मगर अब हालात बदल गए। क्यों हुआ ऐसा, आइए विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

    आईटी शेयरों में जोरदार गिरावट

    इस साल अब तक IT शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी आई है। टॉप 5 आईटी कंपनियों यानी इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर इस साल अब तक 36% तक टूटे। शुक्रवार को इन पांच IT कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 18.12 लाख करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक रही। वहीं शुक्रवार को कारोबार खत्म होने पर रिलायंस की मार्केट कैपिटल लगभग 18 लाख करोड़ रुपये रही।

    रिलायंस का भी शेयर है गिरा

    ऐसा नहीं है कि केवल आईटी कंपनियों के शेयर इस साल गिरे हैं, बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी इस साल अब तक 17% से अधिक की गिरावट आई है। ऐसा ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच संघर्ष के चलते एनर्जी मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण हुआ।
    पिछले महीने NSE पर रिलायंस का शेयर गिरकर 52-हफ्ते के निचले स्तर 1,253.20 रुपये पर आ गया था, हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ।

    क्यों गिर रहे आईटी शेयर?

    रिलायंस की मार्केट कैप भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS के मार्केट कैप से दोगुना से भी अधिक है। आईटी शेयरों में गिरावट AI को लेकर चिंताओं के चलते आई है। AI स्टार्टअप्स की नई कामयाबियों के बाद पारंपरिक IT सर्विस बिजनेस मॉडल में बड़े बदलाव की आशंका के चलते ये सेक्टर भारी दबाव में है।
    हालांकि इस बीच उम्मीद भी बनी कि AI से बड़े बदलाव का डर बढ़ा-चढ़ाकर देखा जा रहा है। मगर रिकवरी जारी रहने के बावजूद एनालिस्ट्स को शक है कि यह कब तक चलेगी। दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि आईटी कंपनियों की ग्रोथ बहुत कम रहेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - डेटा सेंटर के लिए 21 लाख मीटर केबल सप्लाई करेगी ये कंपनी, शेयर ने दिया 7281% रिटर्न; अब और लगाएगा दौड़?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)