सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹1 करोड़ को 67 करोड़ बनाया, 16 रुपये वाला शेयर पहुंचा 1100 के पार; मेनबोर्ड में लिस्टिंग के साथ डिविडेंड का एलान

Updated: Thu, 18 Jun 2026 05:59 PM (IST)

सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड ने 6 साल में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिसमें ₹1 करोड़ का निवेश ₹67 करोड़ ...और पढ़ें

सोलेक्स एनर्जी ने 6 साल में 67 गुना रिटर्न दिया।

सोलेक्स एनर्जी ने 6 साल में 67 गुना रिटर्न दिया।

HighLights

  1. सोलेक्स एनर्जी ने 6 साल में 67 गुना रिटर्न दिया।

  2. कंपनी के शेयर BSE मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगे।

  3. निवेशकों को प्रति शेयर ₹0.55 का डिविडेंड मिलेगा।

नई दिल्ली। एनर्जी की बढ़ती मांग के बीच भारतीय शेयर बाजार में रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक्स की खूब चर्चा है। सुजलॉन से लेकर वारी एनर्जी तक के शेयर हमेशा फोकस में रहते हैं। इन कंपनियों से जुड़ी पॉजिटिव खबर आने पर इनके शेयरों में तेजी देखी जाती है। अब एक ऐसे ही स्टॉक को लेकर खबर है जो सोलर एनर्जी से जुड़ा है। इस स्टॉक का नाम है सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड। इसके शेयरों ने अपने निवेशकों को बीते 6 सलों में मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है।

सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड ने गुरुवार को अहम जानकारी दी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके मौजूदा इक्विटी शेयरों को BSE लिमिटेड के मेनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके साथ कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी एलान किया है।

1 करोड़ रुपये को बना दिए 67 करोड़ रुपये

6 साल में सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड के शेयरों ने 16.60 रुपये से 1125 रुपये तक की लंबी छलांग लगाई है। यानी अगर आपने इस कंपनी में आज से 6 साल पहले निवेश किया होता, तो आपका निवेश 67 गुना हो गया होता। यानी अगर आपने 1 करोड़ का निवेश किया होता तो आज यह रकम 67 करोड़ रुपये हो गई होती। या फिर आपने 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज इसकी कीमत 67 करोड़ रुपये हो गई होती। यानी इस शेयर ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है।

हालांकि, बीते 6 महीने में सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 21 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। इस साल अब तक यह 16 फीसदी से अधिक गिर चुका है।

गुरुवार 18 जून को इसके शेयर 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 1130 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों को कितना मिलेगा डिविडेंड?

सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड ने गुरुवार को कहा- "31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए, ₹10 प्रति शेयर (फेस वैल्यू) पर ₹0.55 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है। अगर कंपनी की आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी देते हैं, तो यह डिविडेंड घोषित होने के 30 दिनों के भीतर भुगतान/भेज दिया जाएगा। सदस्यों को यह डिविडेंड पाने का अधिकार तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट कट-ऑफ डेट की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी।"

यानी निवेशकों को हर शेयर पर 0.55 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। अगर आपके पास 10000 शेयर हैं तो आपके खाते में 5500 रुपये आएंगे।

BSE मेनबोर्ड में लिस्ट होंगे कंपनी के शेयर

सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड ने स्टॉक फाइलिंग में बताया कि कंपनी के शेयर BSE मेनबोर्ड में लिस्ट होंगे। कंपनी ने फाइलिंग में कहा- "कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों को BSE लिमिटेड के मेनबोर्ड प्लेटफ\र्म पर लिस्ट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी BSE लिमिटेड और अन्य जरूरी रेगुलेटरी/कानूनी अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।"

यह भी पढ़ें- अंबानी-अदाणी समेत भारत के टॉप 5 अमीरों के पास ₹25 लाख करोड़, SpaceX वाले मस्क अकेले लेकर बैठे हैं ₹95 लाख करोड़

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)