LIC और SBI के शेयरों में दिखेगा एक्शन! आज कहां खुलेगा शेयर बाजार; Nifty-Bank Nifty के लिए क्या हैं अहम लेवल?
कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आज शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हो सकती है। ...और पढ़ें

गिफ्टी निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।
HighLights
कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी।
गिफ्ट निफ्टी 100 अंक नीचे, एशियाई बाजारों में गिरावट।
एसबीआई, टाइटन सहित कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आज।
नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल (Crude Prices) में तेजी के चलते सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में आज शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी, 100 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, डाऊ फ्यूचर्स और एशियाई बाजार भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
ब्रेंट क्रूड एक फीसदी की तेजी के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। राहत की बात है कि यूएस प्रेसिडेंट, डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ डील को लेकर बातचीत में प्रगति जारी है और वे स्वयं इस वार्ता में शामिल हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यूएस-ईरान (US-Iran Deal) के बीच समझौता जल्द हो सकता है।
Nifty-Bank Nifty के लिए अहम लेवल
6 अगस्त को निफ्टी 50 लगातार तीसरे सेशन में एक सीमित दायरे में ट्रेड करने के बाद 11 अंक ऊपर बंद हुआ। हालांकि, मार्केट का ओवरऑल स्ट्रक्चर मजबूत बना रहा; इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल होंगे ...
- Nifty के लिए रेजिस्टेंस लेवल: 24,667, 24,684, और 24,712
- सपोर्ट लेवल: 24,611, 24,594, और 24,566
- Bank Nifty के लिए रेजिस्टेंस: 58,090, 58,176, और 58,314
- सपोर्ट लेवल: 57,813, 57,728, और 57,590
इन शेयरों पर रखें नजर
7 अगस्त को तिमाही नतीजों और खबरों के लिहाज से ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़, सीमेंस एनर्जी इंडिया, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, अपोलो टायर्स, एल्केम लैबोरेटरीज़, डाबर इंडिया, न्यूलैंड लैबोरेटरीज़, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज़ जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।
खबरें और भी
आज आने वाले Q1 रिजल्ट
7 अगस्त को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, BEML, सेरा सैनिटरीवेयर, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आइनॉक्स विंड, JK टायर एंड इंडस्ट्रीज़, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, लेमन ट्री होटल्स, ऑयल इंडिया, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, और हिताची एनर्जी इंडिया आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे।
ये भी पढ़ें - अनिल अंबानी की Reliance Power के नतीजे आ गए, मुनाफे में 45% का आया भारी उछाल; लेकिन कर्ज की चुनौतियां बरकरार
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)