सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPO News: आ रहा है Parle G का आईपीओ, 100 साल बाद कंपनी ने लिया बाजार में लिस्ट होने का फैसला, क्या है प्लान?

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 05:21 PM (IST)

    100 साल पुरानी एफएमसीजी कंपनी पारले जी अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए उसने कोटक महिंद्रा कैपिटल और अन्य बैंकों से बातचीत शुरू कर दी है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पारले जी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है।

    2. कोटक महिंद्रा कैपिटल सहित कई बैंकों से बातचीत शुरू।

    3. यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) होने की संभावना है।

    नई दिल्ली। देश की दिग्गज और दशकों पुरानी एफएमसीजी कंपनी, पारले जी (Parle G IPO) अब अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि इस एफएमसीजी कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और दो अन्य बैंकों के साथ पब्लिक इश्यू को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। पारले प्रोडक्ट्स भारत की सबसे बड़ी नॉन-लिस्टेड कंपनियों में से एक है। मुंबई में चौहान परिवार द्वारा 1929 में स्थापित, यह व्यवसाय अब तीसरी पीढ़ी - विजय, शरद और राज चौहान के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है और इस कंपनी में 100% प्रमोटरों की हिस्सेदारी है।

    क्या है Parle G का आईपीओ प्लान?

    पारले जी आईपीओ, पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होने की संभावना है, यानी कंपनी नया पैसा नहीं जुटाएगी, बल्कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। मई के मध्य तक औपचारिक पिचिंग प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। 

    अगर Parle का IPO आता है, तो पहली बार देश की दो बड़ी बिस्किट कंपनियां शेयर बाजार में आमने-सामने होंगी। पारले प्रोडक्ट्स की लिस्टेड प्रतिद्वंद्वी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज है जिसने FY25 में 17,943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। हालांकि, यह अभी भी देश की सबसे बड़ी बिस्किट और कन्फेक्शनरी कंपनी बनी हुई है।

    कितना बड़ा Parle G का बिस्किट कारोबार?

    पारले-जी की मूल कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 18,000 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। भारत का मशहूर बिस्किट ब्रांड, पारले-जी दुनिया के सबसे अधिक बिकने वाले बिस्कुट ब्रांड्स में शुमार है। इसके पोर्टफोलियो में मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक, मेलोडी, 20-20, मैंगो बाइट, लंदनडेरी, किस्मी आदि भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- पेट्रोल के दिन गए! आ रहा E85 और E100 ईंधन का जमाना; 60 से 70 रुपये लीटर वाले तेल पर सरकार ने कर ली बड़ी तैयारी

    इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के अनुसार, भारत का बिस्किट बाजार 2025 में करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये का था। इसके 2030 तक बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान औसतन 6.8 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। मार्केट में अब लोग सिर्फ ग्लूकोज बिस्किट ही नहीं, बल्कि कुकीज और प्रीमियम प्रोडक्ट्स जैसे ओट्स और नट्स भी पसंद कर रहे हैं।