विजय केडिया ने जिस कंपनी में झोंके ₹30 करोड़, उसी के टनल प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा; सुरंग में फंसे 25 कर्मचारी
विजय केडिया द्वारा निवेशित पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के समरडुंग टनल प्रोजेक्ट में गैस रिसाव से विस्फोट हो गया, जिसमें 25 कर्मचारी फंस गए और हताहत हुए। ...और पढ़ें

पटेल इंजीनियरिंग के समरडुंग टनल में गैस रिसाव से विस्फोट।
HighLights
पटेल इंजीनियरिंग के समरडुंग टनल में गैस रिसाव से विस्फोट।
हादसे में 25 कर्मचारी फंसे, बचाव कार्य जारी।
विजय केडिया का कंपनी में ₹30 करोड़ का निवेश।
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) ने जिस कंपनी में लगभग 30 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है, वो कंपनी जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, वहां बड़ा हादसा हो गया है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग बताया कि समरडुंग सुरंग में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में 25 कर्मचारी फंस गए और हताहत हुए। बचाव कार्य जारी है।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वो कौन सी कंपनी जिसने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी तो आइए इस खबर में पूरी बात जानते हैं।
इस कंपनी ने दी विस्फोट की जानकारी
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering Ltd.) है। कंपनी ने जानकारी दी कि कंपनी के समरडुंग टनल प्रोजेक्ट पर दुर्घटना घटी है।
विजय केडिया की निवेश वाली कंपनी पटेल इंजीनियरिंग ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 20 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे, नॉर्थ सिक्किम में समरडुंग टनल प्रोजेक्ट के 'एडिट-3 - फेस 4B' टनल में गैस लीक होने की घटना हुई। इस घटना में प्रोजेक्ट के 25 कर्मचारी फंस गए और कुछ लोगों की मौत भी हुई।
कंपनी ने आगे बताया कि इस घटना में चट्टानों में फंसी संदिग्ध मीथेन गैस अचानक बाहर निकल आई, जिससे सुरंग के अंदर गैस का विस्फोट हुआ और घने धुएं व जहरीली गैसें पैदा हुईं।
पटेल इंजीनियरिंग ने कहा- "हमारी प्रोजेक्ट टीम चल रहे बचाव कार्यों में मदद के लिए जिला प्रशासन, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), स्थानीय अधिकारियों और दूसरी इमरजेंसी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। - घटना की वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।"
30 रुपये का कम का शेयर, विजय केडिया ने लगा रखा है 30 करोड़ का दांव
पटेल इंजीनियरिंग का शेयर इस समय शेयर बाजार में 30 रुपये (Patel Engineering Share Price) से कम की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी में मशहूर दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भारी निवेश कर रखा है। रिपोर्ट के अनुसार विजय केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% इक्विटी हिस्सेदारी (10025,099 शेयर) है। इस हिस्सेदारी की कीमत लगभग ₹30.3 करोड़ है।
यह भी पढ़ें- विजय केडिया ने इन 2 स्मॉल-कैप स्टॉक्स में लगाया दांव, एक में लगाया ₹49 करोड़ और दूसरे में ₹17 करोड़
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)