सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विजय केडिया ने जिस कंपनी में ₹30 करोड़ लगाया, उसके आ गए नतीजे; शेयर खरीदने की लूट!

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:01 PM (IST)

    पटेल इंजीनियरिंग ने Q1 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया, जिसमें शुद्ध लाभ में 23% की वृद्धि और राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने कर्ज कम किया और ...और पढ़ें

    पटेल इंजीनियरिंग के Q1 नतीजे शानदार, विजय केडिया के निवेश पर निवेशकों की नजर

    पटेल इंजीनियरिंग के Q1 नतीजे शानदार, विजय केडिया के निवेश पर निवेशकों की नजर

    HighLights

    1. पटेल इंजीनियरिंग का Q1 शुद्ध लाभ 23% बढ़कर ₹85.77 करोड़।

    2. कंपनी का राजस्व बढ़ा, कर्ज-इक्विटी अनुपात में सुधार हुआ।

    3. विजय केडिया की हिस्सेदारी वाले शेयर में 5% की बढ़त।

    नई दिल्ली। पटेल इंजीनियरिंग ने पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की बड़ी कंपनी ने 30 जून, 2026 को खत्म हुई तिमाही में मुनाफे और रेवेन्यू, दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की है। मशहूर निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल होने की वजह से निवेशक नतीजों पर नजर बनाए हुए थे। नतीजो के पटेल इंजीनियरिंग शेयर में 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसने 30.25 रुपये हाई बनाया।

    मुनाफे में 23% की जबरदस्त बढ़ोतरी

    कंपनी ने शानदार स्टैंडअलोन परफॉर्मेंस दिखाई है। पटेल इंजीनियरिंग का तिमाही नेट प्रॉफ़िट बढ़कर ₹85.77 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही (जून 2025) में ₹69.61 करोड़ था। यह साल-दर-साल प्रॉफ़िट में लगभग 23% की बढ़ोतरी दिखाता है। वहीं, कंसोलिडेटेड नतीजों की बात करें तो कंपनी ने ₹93.48 करोड़ का प्रॉफ़िट दर्ज किया।

    रेवेन्यू और ऑपरेशनल क्षमता

    रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹1,273.73 करोड़ रहा। कुल आय ₹1,296.06 करोड़ दर्ज की गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,255.35 करोड़ थी। कंपनी ने न केवल अपना रेवेन्यू बढ़ाया है, बल्कि लागत पर नियंत्रण और ऑपरेशनल क्षमता के ज़रिए अपने प्रॉफ़िट मार्जिन में भी सुधार किया है।

    कंपनी के कर्ज में आई कमी

    पटेल इंजीनियरिंग ने अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। कंपनी का डेट-इक्विटी रेश्यो पिछले साल के 0.37 से सुधरकर 0.27 हो गया है। इसके अलावा, नेट प्रॉफिट मार्जिन 5.68% से बढ़कर 6.73% हो गया है। कंपनी ने 'A (स्टेबल)' क्रेडिट रेटिंग बनाए रखी है, जो इसकी आर्थिक स्थिरता का सबूत है।

    खबरें और भी

    विजय केडिया का बड़ा दांव

    जाने-माने इन्वेस्टर विजय केडिया की कंपनी 'केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड' के ज़रिए पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% हिस्सेदारी है। उनके पास कंपनी के कुल 10,025,099 शेयर हैं, जिनकी मौजूदा कीमत लगभग ₹30.3 करोड़ है। अभी यह स्टॉक मार्केट में ₹30 से कम कीमत पर ट्रेड कर रहा है।

    कंपनी के क्लाइंट्स में कौन-कौन?

    पटेल इंजीनियरिंग बांध, पुल, सुरंग, सड़क और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स के निर्माण में माहिर है। कंपनी ने अब तक 350 से ज़्यादा प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इसके प्रमुख क्लाइंट्स में NHPC, CIDCO, NHAI, RVNL और Ircon International जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- कौन थे कासिम दादा जिन्होंने दिया Dada? अंग्रेजों ने फिर 'L' जोड़ बनाया भारत के इतिहास का सबसे मशहूर घी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)