इधर आए नतीजे उधर अनिल अंबानी की Reliance Power ने दिखाए तेवर, 24 रुपये के शेयर में आई तूफानी तेजी!
रिलायंस पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 45% अधिक शुद्ध लाभ और आय में वृद्धि दर्ज की, जिसके बाद शेयर में 3% की तेजी आई। हालांकि, कंपनी दि ...और पढ़ें

रिलायंस पावर के शेयरों में तेजी, Q1 नतीजों में 45% बढ़ा मुनाफा
HighLights
Q1 FY2026-27 में शुद्ध लाभ 45% बढ़कर ₹6,471 लाख हुआ।
नतीजों के बाद रिलायंस पावर के शेयर में 3% की तेजी।
कंपनी दिवाला प्रक्रिया और नियामक जांच का सामना कर रही है।
नई दिल्ली। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जब आज शेयर बाजार खुला तो इसके शेयरों (Reliance Power Share) में बहुत दिनों बाद तेजी देखने को मिली। इसका शेयर में आज 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसने 25.30 का हाई बनाया। हालांकि 1 साल पहले जून 2025 में इसके शेयर की कीमत 70 रुपये के आसपास थी। जो कि तब से लेकर अब तक इसके शेयर में करीब 64 की गिरावट को दिखाता है।
मुनाफे और आय में शानदार बढ़त
स्टॉक एक्सचेंज (BSE/NSE) को दी गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस पावर ने इस तिमाही में अपने मुनाफे और आय दोनों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। 30 जून 2026 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) ₹6,471 लाख रहा, जो पिछले साल की समान अवधि (जून 2025) के ₹4,468 लाख के मुकाबले करीब 45% अधिक है। कंपनी की कुल आय में भी सुधार देखा गया है। इस तिमाही में कुल आय ₹2,10,375 लाख रही, जबकि पिछले साल यह ₹2,02,531 लाख थी।
चुनौतियां अभी भी बरकरार
बेहतर नतीजों के बावजूद कंपनी के सामने कई मुश्किलें हैं। रिलायंस पावर की सहायक कंपनी सामलकोट पावर लिमिटेड (SMPL) के एक कर्जदाता ने ₹1,84,196 लाख की मांग करते हुए दिवाला प्रक्रिया (CIRP) शुरू करने का आवेदन किया है। इसके अलावा, कंपनी प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI और सेबी (SEBI) की जांच के दायरे में भी है। कंपनी प्रबंधन अब कर्ज चुकाने के लिए संपत्ति की बिक्री जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)