सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेयर बाजार में आज हो सकती है निगेटिव शुरुआत, इन कंपनियों के नतीजों और ब्लॉक डील्स पर रहेगी नजर; लिस्ट में पेटीएम-मीशो शामिल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:58 AM (IST)

    आज शेयर बाजार में निगेटिव शुरुआत की संभावना है, हालांकि अच्छे Q1 नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में कमी से बाजार को सहारा मिल सकता है। निवेशक RBI की मॉ ...और पढ़ें

    आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?

    आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?

    HighLights

    1. शेयर बाजार में आज निगेटिव शुरुआत की संभावना

    2. कई बड़ी कंपनियों के Q1 नतीजे आज आएंगे

    3. Paytm, Meesho, LIC में ब्लॉक डील/OFS पर नजर

    नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में निगेटिव शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 18 अंक या 0.07 फीसदी कमजोरी के साथ 24,647 पर है। जानकारों का मानना है कि पहली तिमाही (Q1) के अच्छे नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट में सुधार से मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
    अब यहां से आगे की दिशा तय करने के लिए निवेशक RBI की चल रही मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग, US-ईरान विवाद में हो रही हलचल, कच्चे तेल की कीमतों और चल रहे अर्निंग्स सीजन पर नजर रखेंगे। इस बीच आज कौन से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।

    Q1 Results Today - ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, भारती एयरटेल, FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स (नायका), भारती हेक्साकॉम, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, इमामी, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्रेफाइट इंडिया, ग्रीव्स कॉटन, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, मैरिको, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, PNB हाउसिंग फाइनेंस, यूनाइटेड ब्रेवरीज और UNO मिंडा आज अपनी तिमाही कमाई के नतीजे जारी करेंगे।

    SBI Funds Management - मुनाफा 3.7% बढ़कर ₹880.3 करोड़ हुआ (पहले ₹848.8 करोड़ था)। रेवेन्यू 15.2% बढ़कर ₹1,152.7 करोड़ हुआ (पहले ₹1,000.9 करोड़ था)।

    Kalpataru - नुकसान 49.4 करोड़ रुपये से घटकर 26.5 करोड़ रुपये हुआ। रेवेन्यू 6.5% बढ़कर 472.2 करोड़ रुपये हुआ (पहले 443.2 करोड़ रुपये था)।

    Torrent Power - मुनाफा 12.7% घटकर ₹638.9 करोड़ हुआ (पहले ₹731.4 करोड़ था)। रेवेन्यू 2.8% बढ़कर ₹8,124.2 करोड़ हुआ (पहले ₹7,906.4 करोड़ था)।

    Great Eastern Shipping Company - मुनाफा 159.4% बढ़कर ₹1,308.8 करोड़ हुआ (पहले ₹504.5 करोड़ था)। रेवेन्यू 66.9% बढ़कर ₹2,005.4 करोड़ हुआ (पहले ₹1,201.5 करोड़ था)।

    DLF - मुनाफा 4.1% बढ़कर ₹793.9 करोड़ हो गया (पहले ₹762.7 करोड़ था)। रेवेन्यू 52.9% घटकर ₹1,280.3 करोड़ हो गया (पहले ₹2,716.7 करोड़ था)।

    IREDA - मुनाफा 37.1% बढ़कर ₹338.5 करोड़ हो गया (पहले यह ₹246.9 करोड़ था)। नेट इंटरेस्ट इनकम 24.1% बढ़कर ₹857.5 करोड़ हो गई (पहले यह ₹690.8 करोड़ थी)।

    Texmaco Rail and Engineering - मुनाफ़ा 66.8% बढ़कर ₹50 करोड़ हुआ (पहले ₹30 करोड़ था)। रेवेन्यू 16.9% घटकर ₹756.7 करोड़ हुआ (पहले ₹910.6 करोड़ था)। अन्य आय बढ़कर ₹18.5 करोड़ हुई (पहले ₹8.01 करोड़ थी)।

    DOMS Industries - मुनाफ़ा 22.3% घटकर ₹44.5 करोड़ हुआ (पहले ₹57.3 करोड़ था)। रेवेन्यू 19.2% बढ़कर ₹670.5 करोड़ हुआ (पहले ₹562.3 करोड़ था)।

    One 97 Communications Paytm - SAIF पार्टनर्स ब्लॉक डील के ज़रिए Paytm में 2.3% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील का साइज़ 2,002 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 1,339.65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

    Meesho - Peak XV Partners और Elevation Capital ब्लॉक डील के ज़रिए Meesho में 2.3% हिस्सेदारी (10.5 करोड़ शेयर) बेच सकते हैं। इस डील का साइज़ 1,900 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 182.08 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

    LIC - भारत सरकार ने 4-5 अगस्त को 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के ज़रिए लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) में 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। बेस ऑफर साइज़ पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2.5 प्रतिशत (31.62 करोड़ इक्विटी शेयर) है, और 'ग्रीन शू ऑप्शन' के तहत अतिरिक्त 4 प्रतिशत हिस्सेदारी (50.59 करोड़ शेयर) उपलब्ध है। फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - GAIL Share: मुनाफा डबल और 'BUY' रेटिंग के बावजूद गेल के स्टॉक में गिरावट, छलांग लगाने की उम्मीद बरकरार; टार्गेट कितना?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)