अगले हफ्ते का मार्केट: US-ईरान बातचीत और तेल के दाम से तय होगी शेयर बाजार की चाल, RBI के इस कदम पर भी रहेगी नजर
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा, जिसमें आरबीआई का 2.87 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और कच्चे तेल की कीमतें ...और पढ़ें
-1779610581951_m.webp)
अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार? (ये AI जनरेटेड फोटो है)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आईएएनएस नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook for Next Week) के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता, कच्चे तले की कीमत और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से केंद्र सरकार को दिया गया डिविडेंड शेयर बाजार का रुझान तय करेंगे।
आरबीआई की ओर से शुक्रवार की शाम को वित्त वर्ष 26 के लिए केंद्र सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इससे सरकार के गैर-कर राजस्व में तेज उछाल देखने को मिलेगा। इस पर बाजार सोमवार को प्रतिक्रिया देगा।
अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में तेजी
अमेरिका-ईरान के बातचीत में हाल के दिनों में काफी तेज प्रगति हुई है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और अन्य संबंधित देशों के बीच एक समझौते पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है।
इससे फरवरी के अंत से शुरू मध्य पूर्व तनाव के खत्म होने का रास्ता खुल गया है। अगले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों पर भी निवेशकों की निगाहें रहेंगी। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल डब्ल्यूटीआई क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर है।
कैसा रहा बीता हफ्ता?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता सकारात्मक रहा। इस दौरान सेंसेक्स में 177 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,415 और निफ्टी 75 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,719 पर था।
सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी रियल्टी (2.39 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.10 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.08 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.06 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.74 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.37 प्रतिशत) की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए थे।
खबरें और भी
निफ्टी मीडिया (4.29 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.57 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (1.18 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.86 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (0.51 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसयू बैंक (0.26 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें - इन 5 शेयरों ने 5 दिन में कर दिया कमाल, उठापटक वाले मार्केट में 47% तक करा दी कमाई; सबसे सस्ते का दाम ₹5 से कम
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)