सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाह जी वाह! IPO हो तो ऐसा, लिस्टिंग पर पैसा कर दिया डबल; जिसे मिले शेयर उसकी हो गई मौज

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

    तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ की लिस्टिंग शानदार रही, जिसने निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया। कंपनी के शेयर एनएसई पर 220 रुपये के आईपीओ मूल ...और पढ़ें

    Teja Engineering Industries IPO Listing Price (AI फोटो)

    Teja Engineering Industries IPO Listing Price (AI फोटो)

    HighLights

    1. तेजा इंजीनियरिंग आईपीओ की लिस्टिंग काफी शानदार रही

    2. निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर लगभग दोगुना हो गया

    3. शेयर 90% प्रीमियम के साथ 418 रुपये पर लिस्ट हुआ

    नई दिल्ली। आज मंगलवार 7 जुलाई को तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग (Teja Engineering Industries IPO Listing Price) हुई। तेजा इंजीनियरिंग की लिस्टिंग काफी शानदार रही। इसने लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया। कंपनी का शेयर NSE पर 220 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 418 रुपये पर लिस्ट हुआ। उसके बाद शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया, जिससे 438.90 रुपये पर पहुंच गया है।

    99.50 फीसदी का धुआंधार रिटर्न

    438.90 रुपये पर पहुंचने के बाद तेजा इंजीनियरिंग का कुल रिटर्न आईपीओ प्राइस के मुकाबले 99.50 फीसदी अधिक हो गया है। नतीजे में इस शेयर ने लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। करीब साढ़े 10 बजे भी इसका शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 99.50 फीसदी की उछाल के साथ 438.90 रुपये पर चल रहा है।

    कैसा रहा था आईपीओ?

    तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज का IPO 30 जून से 2 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू को 1.37 गुना सब्सक्राइब किया गया। 16.98 लाख शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले 271 एप्लीकेशन के जरिए 17.97 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
    ये गुजरात की कंपनी है, जो ऑयल और गैस, पावर और एनर्जी सेक्टर को ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस देती है।

    कितना जुटाया फंड?

    कंपनी ने IPO के जरिए 37.4 करोड़ रुपये जुटाए। इस रकम में से 18 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इक्विपमेंट और मशीनरी खरीदने में, 9.26 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों के लिए और 5.5 करोड़ रुपये सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Titan के शेयर में शानदार तेजी, ज्वेलरी-वॉच कारोबार में ग्रोथ और नए रिटेल स्टोर खोलने के एलान से चढ़ा भाव

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)