Titan के शेयर में शानदार तेजी, ज्वेलरी-वॉच कारोबार में ग्रोथ और नए रिटेल स्टोर खोलने के एलान से चढ़ा भाव
टाइटन कंपनी के शेयर में मंगलवार को तेजी देखी गई, कंपनी ने जून तिमाही में कंज्यूमर बिजनेस में 41% की बढ़ोतरी दर्ज की। ज्वेलरी की जबरदस्त मांग, रिटेल ने ...और पढ़ें

टाइटन के शेयर में तेजी
HighLights
टाइटन के शेयर में 2.45% की बढ़ोतरी दर्ज
जून तिमाही में कंज्यूमर बिजनेस 41% बढ़ा
ज्वेलरी सेगमेंट में 39% की मजबूत ग्रोथ
नई दिल्ली। मंगलवार को टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी (Titan Share Price Today) के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। इस कंपनी ने जून तिमाही में अपने कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 41% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसका इसके शेयर पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। करीब साढ़े 9 बजे BSE पर टाइटन का शेयर 109.90 रुपये या 2.45 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4595 रुपये पर है। अभी तक के कारोबार में ये 4605 रुपये तक ऊपर गया है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का हाई है।
कंज्यूमर बिजनेस में क्यों हुई बढ़ोतरी?
कंज्यूमर बिजनेस में बढ़ोतरी की वजह ज्वेलरी की जबरदस्त मांग, रिटेल नेटवर्क का विस्तार और इंटरनेशनल ऑपरेशन्स में मजबूत ग्रोथ रही है। एक्सचेंजों को दी गई तिमाही बिजनेस अपडेट के अनुसार, टाइटन ने Q1FY27 के दौरान नेट आधार पर 77 नए स्टोर खोले, जिससे जून 2026 तक इसके कुल रिटेल स्टोर की संख्या 3,680 हो गई।
अक्षय तृतीया का मिला फायदा
इस तिमाही में कंपनी के घरेलू कारोबार में सालाना आधार पर 37% की बढ़ोतरी हुई और स्टोर की संख्या बढ़कर 3,517 हो गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान ज्वेलरी सेगमेंट का रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 39% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टाइटन ने इस अच्छे प्रदर्शन का श्रेय त्योहारों के दौरान अच्छी मांग और अक्षय तृतीया पर हुई जबरदस्त बिक्री को दिया।
ज्वेलरी सेगमेंट में Tanishq, Mia, Zoya और beYon ने मिलकर 39% की ग्रोथ दर्ज की, जबकि CaratLane ने 42% की ग्रोथ दिखाई। Titan के अनुसार सोने की कीमतों में स्थिरता ने खरीदारों की संख्या बढ़ाने में मदद की, जो शुरुआती डबल-डिजिट में रही, जबकि औसत टिकट साइज में हाई डबल-डिजिट में बढ़ोतरी हुई।
खबरें और भी
ज्वेलरी के सब-सेगमेंट में कैसी रही ग्रोथ?
टाइटन ने कहा कि प्लेन और जड़े हुए (स्टडेड) ज्वेलरी, दोनों कैटेगरी में मिड-थर्टी (30-35% के आसपास) की ग्रोथ हुई। Titan के वॉच बिजनेस में साल-दर-साल 23% की ग्रोथ हुई। कंपनी ने 34 स्टोर जोड़े, जिससे कुल संख्या 1,345 हो गई।
हालांकि स्मार्टवॉच बिजनेस में लो-टीन्स (10-15% के बीच) की गिरावट आई।
EyeCare सेगमेंट में कितनी ग्रोथ?
EyeCare सेगमेंट में भी 23% की ग्रोथ दर्ज की गई, जिसे इसके अपने और इंटरनेशनल ब्रांड्स की व्यापक डिमांड से मदद मिली। Titan ने कहा कि सोच-समझकर किए गए मार्केटिंग खर्च, मल्टी-पेयर और मल्टी-कैटेगरी कंज्यूमर ऑफर और प्रीमियम बनाने की कोशिशों ने बिजनेस की ग्रोथ में मदद की।
ये भी पढ़ें - खत्म होने वाला है 26000% रिटर्न देने वाली कंपनी का वजूद! शेयरहोल्डर्स का क्या होगा? फटाफट जानिए यहां
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)