सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Titan Q4 Results: ₹1179 करोड़ मुनाफा, इतिहास का सबसे बेहतरीन रिजल्ट; टाइटन के शेयरों ने लगाया ऑल टाइम हाई

    Updated: Fri, 08 May 2026 02:52 PM (IST)

    टाइटन लिमिटेड ने FY26 की चौथी तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए, जिसमें शुद्ध लाभ 35% बढ़कर ₹1,179 करोड़ हो गया। कंपनी की कुल आय ₹20,300 करोड़ तक पहुंच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. Q4 में टाइटन का नेट प्रॉफिट 35% बढ़ा।

    2. कुल आय ₹20,300 करोड़ तक पहुंची

    3. डिविडेंड का एलान, शेयर ने लगाया ऑल टाइम हाई।

    नई दिल्ली। टाटा समूह (Tata Group) की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी टाइटन लिमिटेड (Titan Q4 Result) ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं और इसके साथ ही शेयर (Titan Share Price) में 6 फीसदी की जबरदस्त तेजी आ गई है और इस स्टॉक ने ऑल टाइम हाई लगा दिया है। Q4 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत बढ़कर 1,179 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी की कुल आय में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह लगभग 20,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो कंपनी के इतिहास में सबसे मजबूत तिमाही प्रदर्शनों में से एक है।

    इन नतीजों के साथ टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रत्येक शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है। चौथी तिमाही के नतीजों के बाद टाइटन के शेयर एनएसई पर 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 4605 रुपये पर पहुंच गए।

    कैसे रहे Titan के Q4 रिजल्ट

    • वित्त वर्ष 2026 में टाइटन की कंसोलिडेटेड नेट इनकम 33 प्रतिशत बढ़कर 76,078 करोड़ रुपये हो गई, जबकि PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 52 प्रतिशत बढ़कर 5,073 करोड़ रुपये हो गया।
    • टाइटन ने कहा कि कंपनी के ज्वैलरी बिजनेस में निरंतर तेजी और वॉच सेगमेंट में मजबूत मांग के कारण आय में यह तेज वृद्धि हुई है।
    • सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ज्वैलरी पोर्टफोलियो में तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह लगभग 18,195 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
    • एनालॉग घड़ियों के कारोबार में तिमाही के दौरान 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
    • कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आभूषण कारोबार में भी जीसीसी और उत्तरी अमेरिका के बाजारों में रिटेल सेल्स में डबल डिजिट ग्रोथ हुई है।
    • इस तिमाही के दौरान, टाइटन ने GCC सेक्टर के एक प्रमुख आभूषण ब्रांड, दमास ज्वैलरी में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया, जो कंपनी की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    ये भी पढ़ें- SBI Q4 Results: मुनाफा 6% बढ़कर ₹19684 करोड़ हुआ, हर शेयर पर ₹17.35 के डिविडेंड की घोषणा; फिर क्यों 7% तक टूटा शेयर

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी