सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चेयरमैन नोएल टाटा को 500 करोड़ की जरुरत, कंपनी ने फंड जुटाने के लिए यह बड़ा फैसला, कल शेयरों में दिखेगा एक्शन!

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:56 PM (GMT+05:30)

    टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने 500 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी करने का फैसला किया है। क ...और पढ़ें

    फाइल फोटो

    फाइल फोटो

    HighLights

    1. ट्रेंट लिमिटेड 500 करोड़ रुपये के NCD जारी करेगी।

    2. फंड जुटाने का फैसला प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए होगा।

    3. निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, नोएल टाटा चेयरमैन।

    नई दिल्ली। नोएल टाटा (Noel Tata) के नेतृत्व वाली टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) ने 26 मार्च को एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल, शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल (Board of Directors) अपनी बैठक में फंड जुटाने के एक अहम प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही कंपनी ने 500 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने का फैसला किया है। 

    कंपनी 500 करोड़ रुपये का यह फंड 'प्राइवेट प्लेसमेंट' के जरिए जुटाएगी। इसका मतलब है कि ये डिबेंचर आम पब्लिक (Retail Investors) के लिए जारी नहीं किए जाएंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा बड़े और संस्थागत निवेशकों को ही ऑफर किए जाएंगे। ये नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर अनसिक्योर्ड (Unsecured) और रिडीमेबल (Redeemable) होंगे। ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा हैं।

    क्या होगी ब्याज दर?

    एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बोर्ड ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपनी Borrowing and Investment Committee को अधिकार सौंप दिए हैं। अब यह समिति ही तय करेगी कि इन डिबेंचर्स पर ब्याज दर क्या होगी, इनकी अन्य शर्तें क्या होंगी और इनका आवंटन कैसे किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि जैसे ही इन NCDs को जारी करने और आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसकी विस्तृत जानकारी शेयर बाजार के साथ साझा कर दी जाएगी।

    क्या है कंपनी का कारोबार

    ट्रेंट लिमिटेड, टाटा समूह की रिटेल सेक्टर की कंपनी है, जो मुख्य रूप से कपड़ों, फूटवियर और अन्य प्रोडक्ट्स का व्यापार करती है। यह देशभर में वेस्टसाइड और जूडियो के स्टोर्स का संचालन करती है। शेयर बाजार में लिस्टेड इस कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख 23 हजार करोड़ से ज्यादा है। कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव 3479 रुपये है। पिछले 2 सालों में ट्रेंट के शेयरों में काफी तगड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह अपने ऑल टाइम हाई से 50 फीसदी तक करेक्ट हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- JRD टाटा के जमाने की कंपनी, ₹35 से 4200 पहुंचा भाव, ब्रोकरेज का दावा- आगे हर शेयर पर होगा 900 रुपये का फायदा

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)