Trent Share Price: TATA के इस शेयर में तूफानी तेजी, मुकेश अंबानी के बिजनेस को कड़ी टक्कर देती है यह कंपनी
टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में Q4 बिजनेस अपडेट के बाद 6% से अधिक की तेजी आई। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 2 ...और पढ़ें

ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में तेजी आई।
HighLights
Trent के शेयर Q4 बिजनेस अपडेट के बाद 6% चढ़े।
वेस्टसाइड, ज़ूडियो स्टोर्स का नेटवर्क तेजी से बढ़ा।
रिटेल सेक्टर में ट्रेंट और रिलायंस रिटेल में तगड़ा कॉम्पिटिशन है।
नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी Trent Limited के शेयरों में 6 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। खास बात है कि शेयरों में यह तूफानी तेजी कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट (Trent Q4 Business Update) जारी करने के बाद आई है। अब तक शुरुआती कारोबार में ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। ट्रेंट के शेयर सुबह 3634 रुपये पर खुले और 3791 रुपये का हाई लगा दिया।
वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन इनकम पिछले वर्ष की तुलना में 20% बढ़कर ₹4,937 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹4,106 करोड़ थी। पूरे वर्ष के लिए, आय में पिछले वर्ष की तुलना में 18% की वृद्धि हुई और यह ₹19,701 करोड़ तक पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹16,668 करोड़ थी।
कैसे रहे Trent के Q4 बिजनेस अपडेट
- ट्रेंट लिमिटेड अन्य ऑपरेशन इनकम को छोड़कर, माल की बिक्री से हासिल रेवेन्यू में इस तिमाही में साल-दर-साल 21% और मार्च 2026 को समाप्त पूरे वर्ष के लिए 19% की वृद्धि हुई।
- 31 मार्च, 2026 तक, ट्रेंट के स्टोर नेटवर्क में 1,286 आउटलेट शामिल थे, जिनमें 300 वेस्टसाइड स्टोर, 963 ज़ूडियो स्टोर (जिनमें से 6 यूएई में हैं) और अन्य लाइफस्टाइल फॉर्मेट में 23 स्टोर शामिल हैं।
- स्टोरों की संख्या में वृद्धि जारी रही, वेस्टसाइड ने चौथी तिमाही में 22 स्टोर और वित्त वर्ष 2026 के दौरान 52 स्टोर जोड़े, जबकि ज़ुडियो ने तिमाही में 109 स्टोर और पूरे वर्ष में 198 स्टोर जोड़े।
ट्रेंट और रिलायंस रिटेल में टक्कर
टाटा समूह की ट्रेंट लिमिटेड और रिलायंस रिटेल के बीच कड़ी टक्कर है। क्योंकि, दोनों ही कंपनियां भारत के रिटेल सेगमेंट में कारोबारी करती हैं। ट्रेंट, वेस्टसाइड और जूडिओ जैसे ब्रांड के तहत कपड़े, फैशन, फूटवियर और कॉस्मेटिक का बिजनेस करती है। वहीं, रिलायंस रिटेल भी इसी सेक्टर में कारोबार करती है।
रिकॉर्ड हाई से 50% नीचे यह शेयर
ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों ने पिछले डेढ़ साल में जबरदस्त गिरावट दिखाई है। अक्तूबर 2024 में कंपनी के शेयरों ने 8345 का ऑल टाइम हाई लगाया था और अब 3775 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 50 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। मार्च में ट्रेंट के शेयरों ने 3275 रुपये का 52 वीक लो लगाया था।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा से दो-दो हाथ करने वाला देश का इकलौता उद्योगपति, 290 साल पुराने इंडस्ट्री हाउस का मालिक
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)