सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे दो आईपीओ, सेफ्टी कंट्रोल्स और प्रोपशेयर सेलेस्टिया में निवेश का मौका; किसका GMP ज्यादा?

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:38 AM (IST)

    बाजार में उथल-पुथल के बावजूद, अगले हफ्ते दो नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज का मेनबोर्ड आईपीओ और प्रोपशेयर सेलेस्टिया क ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते खुलने जा रहे दो नए आईपीओ

    अगले हफ्ते खुलने जा रहे दो नए आईपीओ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। बीते कुछ सालों से हर हफ्ते कई-कई आईपीओ आ रहे थे। मगर बीते कुछ समय से नए आईपीओ की संख्या में कमी आई है। इसकी एक बड़ी वजह मध्य पूर्व संकट के चलते मार्केट में उथल-पुथल और गिरावट है। बहरहाल अब अगले हफ्ते दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें एक मेनबोर्ड और दूसरा मेनबोर्ड का आईपीओ शामिल है। आइए जानते हैं इन दोनों आईपीओ की डिटेल।

    सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज (Safety Controls & Devices IPO)

    सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज का आईपीओ 6 अप्रैल को खुलकर 8 अप्रैल को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 75-80 रुपये है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।
    वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेज के आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम फिलहाल जीरो है। मगर किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

    प्रोपशेयर सेलेस्टिया (Propshare Celestia IPO)

    प्रोपशेयर सेलेस्टिया एक रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है, जिसका पब्लिक इश्यू 10 अप्रैल को खुलकर 16 अप्रैल को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 10,00,000-10,50,000 रुपये है। इसमें कम से कम एक यूनिट (10 लाख रुपये की एक यूनिट) के लिए आवेदन किया जा सकेगा। बता दें कि फिलहाल इसका जीएमपी भी जीरो दिख रहा है।

    खुला हुआ है एक और आईपीओ

    एक और आईपीओ खुला हुआ है, जो कि अगले हफ्ते 8 अप्रैल को बंद होगा। Emiac Technologies का SME IPO 8 अप्रैल, 2026 को बिडिंग के लिए बंद हो जाएगा। यह IPO 27 मार्च, 2026 को खुला था, जिसमें प्राइस बैंड ₹93 से ₹98 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयरों का था। BSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 13 अप्रैल, 2026 को निर्धारित है।
    ये आईपीओ अब तक 0.35 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है और इसका जीएमपी भी जीरो है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - इन भारतीय अरबतियों की कुल दौलत से बड़ा IPO ला रही SpaceX, एलन मस्क की संपत्ति को मिलेगा बूस्ट; बन जाएंगे पहले ट्रिलियनेयर!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)