Urban Company के शेयर में बंपर उछाल, इंस्टा हेल्प ने फिर पकड़ी नंबर वन की कुर्सी; बनाया है खास लॉन्ग टर्म प्लान
अर्बन कंपनी के शेयर में आज 16% से अधिक की तेजी देखी गई, जिसका मुख्य कारण 'इंस्टा हेल्प' सर्विस द्वारा जुलाई में 1.9 मिलियन ऑर्डर पूरे कर मार्केट में श ...और पढ़ें

अर्बन कंपनी के शेयर में शानदार तेजी
HighLights
अर्बन कंपनी के शेयर में 16% से अधिक की तेजी
'इंस्टा हेल्प' ने जुलाई में 1.9 मिलियन ऑर्डर पूरे किए
कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया
नई दिल्ली। घर से जुड़ी अलग-अलग सर्विसेज के लिए कस्टमर्स को प्रोफेशनल्स से कनेक्ट करने वाली अर्बन कंपनी के शेयर में आज शानदार तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर 16 फीसदी से अधिक उछला है। NSE पर कंपनी का शेयर 129.39 रुपये के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले 136.30 रुपये पर खुला और साढ़े 9 बजे तक के कारोबार में 152.06 रुपये तक चढ़ा है। साढ़े 9 बजे ये 21.11 रुपये या 16.32 फीसदी की मजबूती के साथ 150.50 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 19950 करोड़ रुपये है।
ये हो सकता है तेजी का कारण
अर्बन कंपनी की 'इंस्टा हेल्प' सर्विस ने जुलाई में लगभग 19 लाख (1.9 मिलियन) ऑर्डर पूरे किए। जून में स्नैबिट (Snabbit) से पीछे रहने के बाद, इसने भारत के इंस्टेंट होम सर्विस मार्केट में फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। माना जा रहा है कि ये कंपनी के शेयर में आज तेजी की बड़ी वजह है।
पिछले महीने स्नैबिट ने लगभग 18.5 लाख ऑर्डर पूरे किए, जबकि प्रोंटो ने 12.5 लाख बुकिंग का आंकड़ा पार किया। ये ताजा आँकड़े भारत की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंज्यूमर इंटरनेट कैटेगरी में से एक में लीडरशिप में एक और बदलाव दिखाते हैं।
लॉन्ग टर्म का खास प्लान
अर्बन कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि वह शॉर्ट टर्म मुनाफे के बजाय मार्केट शेयर को प्राथमिकता दे रही है। जून तिमाही में शेयरधारकों को भेजे पत्र में कंपनी ने कहा कि कैटेगरी में लीडर बनने की कोशिश के कारण 'इंस्टा हेल्प' के मार्जिन पर दबाव बना रहेगा।
साथ ही, कंपनी ने यह भी कहा कि मार्केट में अभी डिस्काउंट का जो स्तर है, वह "किसी के लिए भी लंबे समय तक बनाए रखने लायक नहीं है" और कीमतें आखिरकार सामान्य हो जाएंगी।
कंपनी को हुआ घाटा
अप्रैल-जून तिमाही में अर्बन कंपनी का कुल रेवेन्यू 31% बढ़कर 356 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के 'नेटिव ब्रांड्स' बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 58% बढ़कर Q1 FY27 में 95 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 60 करोड़ रुपये था। वहीं, इसके इंटरनेशनल बिजनेस में 81% की बढ़ोतरी हुई और इसने 65 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
मगर कंपनी को 92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि इसे पिछले साल समान तिमाही में 7 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - पिछले हफ्ते बंपर कमाई वाले 5 शेयरों ने दिया 47% तक रिटर्न, एक का रेट 50 पैसे से भी कम; नाम जानते हैं आप?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)