ITC के सिगरेट-तंबाकू बिजनेस को टक्कर देने वाली कंपनी के छूट रहे पसीने, निवेशकों का डूबा पैसा; ₹15 पर आया शेयर
आईटीसी के सिगरेट बिजनेस की प्रतिद्वंद्वी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर ₹400 से गिरकर ₹15 पर आ गए, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर ₹400 से गिरकर ₹15 पर आए।
HighLights
एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर ₹400 से गिरकर ₹15 पर आए।
सेबी ने कंपनी और प्रमोटर को कीमतों में हेरफेर पर प्रतिबंधित किया।
निवेशकों को कंपनी के शेयरों में भारी नुकसान हुआ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज FMCG कंपनी आईटीसी के सिगरेट और तंबाकू व्यापार को टक्कर देने वाली कंपनी के इस समय पसीने छूट रहे हैं। कंपनी के शेयर कभी 400 रुपये के स्तर पर थे, जो सीधा इस समय 15 रुपये पर आकर कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों ने ये सोचकर पैसा लगाया था कि उनका निवेश कई गुना हो जाएगा, लेकिन कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए। मंगलवार को इसके शेयर 9.41% गिरकर 13.8 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये कंपनी है कौन सी? आइए इसी के बारे में जानते हैं।
निवेशकों का हुआ बंटाधार
ITC के सिगरेट बिजनेस को टक्कर देने वाली हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम है एलीटकॉन इंटरनेशनल। इस कंपनी के शेयरों में जिन निवेशकों ने बीते एक साल में निवेश किया उनका बंटाधार हो गया।
जागरण बिजनेस को एक निवेशक ने बताया कि उसने पिछले साल के आखिर में एलिटकॉन इंटरनेशनल के शेयर 130 रुपये के भाव पर लिए थे। कुल निवेश तकरीबन 40 हजार रुपये का था। लेकिन आज इसके एक शेयर की कीमत 15 रुपये से भी नीचे आ गई है। यानी हर शेयर पर इस समय लगभग 115 रुपये का घाटा हो रहा है। सीधे-सीधे 88 फीसदी का नुकसान हुआ है।
SEBI ने लिया था एक्शन
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) ने एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, उसके प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन शर्मा और चार अन्य लोगों को कथित तौर पर कीमतों में हेरफेर और गुमराह करने वाली जानकारी देने के कारण सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है।
Elitecon International की विदेशी बाजार मजबूत पकड़
EIL घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों के लिए तंबाकू से बने उत्पादों का निर्माण और व्यापार करती है। कंपनी अभी UAE, सिंगापुर, हांगकांग और UK जैसे यूरोपीय देशों सहित विदेशी बाजारों में काम कर रही है। विदेशी बाजार में कंपनी की मजबूत पकड़ है। कंपनी को समय-समय पर विदेशी ऑर्डर मिलते रहते हैं।
एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने 16 अप्रैल, 2026 को बोजा टोबैको (पीटीवाई) से लगभग ₹202 करोड़ ($97.35 मिलियन) का दीर्घकालिक आपूर्ति अनुबंध हासिल किया था।
कंपनी अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसमें चबाने वाला तंबाकू, स्नफ़ ग्राइंडर, मैच लाइट, माचिस, माचिस की डिब्बी, पाइप और अन्य संबंधित सामान शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- भारत के 8 दशक पुराने बैंक को खरीदकर दुबई के शेख ने भारतीयों को दिया तोहफा, बांट दिए 831301 शेयर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
