सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Yes Bank पर बड़ी खबर, किसने लगाया ₹7938000 का जुर्माना; कल शेयरों में दिखेगी हलचल, SBI की है बड़ी हिस्सेदारी

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

    यस बैंक को महाराष्ट्र जीएसटी विभाग से ₹79.38 लाख का जुर्माना नोटिस मिला है, जो वित्तीय वर्ष 2019-22 से संबंधित है। बैंक इस आदेश को चुनौती देगा। इस खबर ...और पढ़ें

    Yes Bank पर बड़ी खबर, किसने लगाया ₹7938000 का जुर्माना; कल शेयरों में दिखेगी हलचल, SBI की है बड़ी हिस्सेदारी

    Yes Bank पर बड़ी खबर, किसने लगाया ₹7938000 का जुर्माना; कल शेयरों में दिखेगी हलचल, SBI की है बड़ी हिस्सेदारी

    HighLights

    1. यस बैंक को महाराष्ट्र GST विभाग से ₹79.38 लाख का जुर्माना।

    2. बैंक वित्तीय वर्ष 2019-22 के GST मामले में चुनौती देगा।

    3. 27 मार्च 2026 को यस बैंक, SBI शेयरों में हलचल संभव।

    नई दिल्ली। यस बैंक को लेकर एक बड़ी खबर आई है। बैंक को महाराष्ट्र के गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST विभाग से एक नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार बैंक पर विभाग ने 7938000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

    अब इस खबर का असर कल यानी 27 मार्च 2026 को बैंक के शेयरों (Yes Bank Share) पर दिख सकता है। यस बैंक में SBI की भी अच्छी खासी हिस्सेदारी है। ऐसे में SBI के शेयरों में भी हलचल देखने को मिल सकती है।

    बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- बैंक को 25 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र के Goods and Services Tax (GST) विभाग से वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक की अवधि से संबंधित एक आदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें GST मामले के संबंध में 7938,000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    Yes Bank देगा चुनौती

    एक्सचेंज फाइलिंग मे यस बैंक ने कहा कि वह GST विभाग द्वारा भेजे गए इस जुर्माने नोटिस के आदेश को चुनौती देगा। इसके लिए बैंक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपील करना होगा।

    Yes Bank पर यह जुर्माना सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स अधिनियम 2017 और महाराष्ट्र माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (“MGST अधिनियम”) की धारा 122(1)(ii) के तहत लगाया गया है।

    SBI की Yes Bank में कितनी है हिस्सेदारी?

    यस बैंक में भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा है। डेटा के दिसंबर 2025 तक यस बैंक में SBI की 10.78% हिस्सेदारी थी। जून 2025 तक यह 23.96 फीसदी थी। अगले तिमाही तक SBI ने इसे घटाकर 10.78 फीसदी तक कर लिया था।

    खबरें और भी

    Yes Bank SBI Stake

    अब जीएसटी नोटिस की खबर का असर Yes Bank के शेयरों के साथ SBI के शेयरो पर भी दिख सकता है। 25 मार्च को यस बैंक के शेयर 2.43 % (Yes Bank Share) की बढ़ोतरी के साथ 18.51 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, SBI के शेयर 3.08 % बढ़कर 1,062.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

    Source- BSE

    यह भी पढ़ें- बिड़ला की UltraTech और JP Associates के बीच मामला सुलझने से अदाणी की हो गई मौज; ₹1000 Cr के शेयरों पर अटका था पेंच

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)