Yes Bank Q1 Update: यस बैंक के तिमाही बिजनेस अपडेट, लोन ग्रोथ में 18% की लंबी छलांग; शेयरों में दिखेगी हलचल?
Yes Bank Q1 Update: यस बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के प्रोविजनल आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें लोन और एडवांस में सालाना आधार पर 18.4% की मज ...और पढ़ें

Yes Bank के लोन और एडवांस में सालाना 18.4% की वृद्धि।
HighLights
लोन और एडवांस में सालाना 18.4% की वृद्धि।
कुल डिपॉजिट्स में 14.3% की बढ़ोतरी दर्ज।
CASA अनुपात 35.1% से घटकर 32.7% हुआ।
नई दिल्ली। YES Bank Q1 Update: निजी क्षेत्र के दिग्गज ऋणदाता यस बैंक (YES Bank) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के लिए अपने प्रोविजनल बिजनेस आंकड़े जारी कर दिए हैं। बैंक द्वारा शेयर बाजारों (NSE और BSE) को दी गई जानकारी के अनुसार, सालाना आधार पर बैंक के लोन और एडवांस में 18 प्रतिशत से अधिक की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।
यस बैंक की फाइलिंग के अनुसार, 30 जून 2026 तक बैंक का कुल लोन और एडवांस (Loans & Advances) बढ़कर 2,85,315 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही (30 जून 2025) में यह आंकड़ा 2,41,024 करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 18.4% की ग्रोथ दर्शाता है। वहीं, पिछली तिमाही (मार्च 2026) के मुकाबले इसमें 4.3% की बढ़ोतरी हुई है।
डिपॉजिट्स और CASA की स्थिति
Yes Bank बैंक के डिपॉजिट्स (Deposits) में भी सालाना आधार पर 14.3% की वृद्धि देखी गई है। जून 2026 के अंत तक कुल डिपॉजिट्स 3,15,397 करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,75,843 करोड़ रुपये थे। हालांकि, तिमाही आधार (QoQ) पर डिपॉजिट्स में 1.1% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
बैंक के CASA (Current Account Savings Account) डिपॉजिट्स की बात करें तो यह सालाना आधार पर 14.3% बढ़कर 1,03,258 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, मार्च 2026 तिमाही के मुकाबले CASA में 7.8% की कमी आई है, जिससे CASA रेशियो 35.1% से घटकर 32.7% पर आ गया है।
खबरें और भी
पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में जमा प्रमाणपत्र ₹6,831 करोड़ से घटकर ₹6,604 करोड़ हो गया। 30 जून, 2026 तक ऋण-से-जमा अनुपात सुधरकर 90.5% हो गया, जो मार्च के अंत में 85.7% और एक साल पहले 87.4% था।
समेकित आधार पर बैंक का औसत त्रैमासिक तरलता कवरेज अनुपात (एलसीआर) 138.5% रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 119.0% और पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 135.8% था।
यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी सलाह एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण न्यू मीडिया निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में जोखिम होता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)