सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBI MPC Meeting: आरबीआई एमपीसी की बैठक में तय होगी अगली मौद्रिक नीति, 8 फरवरी को होगा Repo Rate का ऐलान

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 10:08 AM (IST)

    RBI MPC Meeting Feb 2023 Repo Rate आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी की बैठक आज से शुरू हो गई है। पिछले पांच एमपीसी की बैठक में केंद्रीय बैंक पांच बार ब्याज ...और पढ़ें

    RBI MPC Meeting three day (Jagran File Photo)
    RBI MPC Meeting three day (Jagran File Photo)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India: RBI) द्वारा रेपो रेट तय करने के लिए मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee: MPC) की बैठक आज से शुरू हो रही है। इसके नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को किया जाएगा। ये बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब हाल ही में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि की रफ्तार को कम किया गया है।

    इस बार की बैठक में भी केंद्रीय बैंक के सामने सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई को कम करना होगा, क्योंकि 2022 की पहली तीन तिमाहियों में महंगाई दर आरबीआई की ओर से तय किए गए महंगाई के बैंड 2-6 प्रतिशत के ऊपर रही है। हालांकि, नवंबर और दिसंबर में महंगाई दर 6 प्रतिशत के नीचे रही है।

    ब्याज दरों में बढ़ोतरी संभव

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए, हाउसिंग डॉट कॉम के ग्रुप सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

    पीडब्ल्यूसी इंडिया में पार्टनर और लीडर, इकोनॉमिक एडवाइजरी सर्विसेज, रनेन बनर्जी ने कहा कि यूएस फेड की ओर से 25 आधार अंक की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई दर भी आरबीआई की ओर से तय किए गए अधिकतम स्तर नीचे है। एमपीसी के सामने ब्याज दर बढ़ाने के ज्याद विकल्प नहीं रह गए हैं।

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि आरबीआई एमपीसी रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर सकती है।

    अब तक रेपो रेट में बढ़ोतरी

    बता दें, 2022 में आरबीआई महंगाई को काबू करने के लिए पांच बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है। इस कारण रेपो रेट 4 प्रतिशत से बढ़कर 6.25 प्रतिशत पर आ गया है।

    खबरें और भी

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    ये भी पढ़ें-

    Twitter डील पर Elon Musk ने जाहिर की पीड़ा- मुश्किल भरे थे पिछले तीन महीने, कंपनी को दिवालिया होने से बचाया

    Repo Rate की दिशा तय करने वाली RBI MPC की बैठक आज से शुरू, 8 फरवरी को होगा नतीजों का ऐलान