Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रिटायर्ड क्रिकेट लीग', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने IPL और PSL की तुलना पर निकाली भड़ास

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आईपीएल से इसकी तुलना करते हुए रिटायर्ड क्रिकेट लीग ...और पढ़ें

    पाकिस्तान सुपर लीग

    पाकिस्तान सुपर लीग

    HighLights

    1. पीएसएल की शुरूआत 26 मार्च से होगी

    2. अहमद शहजाद ने पीसीबी पर जमकर निकाली भड़ास

    3. पीएसएल को बताया रिटायर्ड क्रिकेट लीग

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) की शुरूआत 26 मार्च से होने वाली है। तो वहीं आईपीएल भी 28 मार्च से शुरू हो रहा है। हालांकि, इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की जमकर ओलचना की है। उनका कहना है कि आईपीएल में स्टार खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। तो वहीं पीएसएल में रिटायर्ड प्लेयर्स खेलते हैं। उन्होंने लीग की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

    बता दें कि पीएसएल में संन्यास ले चुके और आईपीएल में सेलेक्ट नहीं होने वाले खिलाड़ी पीएसएल में खेलते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शहजाद ने पीएसएल की आलोचना की है। इस बार पाकिस्तानी लीग में फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे, जो आईपीएल में सेलेक्ट नहीं हुए थे। शहजाद ने पाकिस्तानी टीम के हाल के प्रदर्शन पर बातचीत की।

    अहमद शहजाद ने PSL पर उठाए सवाल

    शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "अगर आप आईपीएल को देखते हैं, तो उनकी लीग में कई सुपरस्टार खिलाड़ी हैं। वे लीग में प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हैं। वहां की टीमें सालों तक निवेश करती हैं और अपनी ताकत बढ़ाती हैं। दूसरी तरफ पीएसएल है, जहां पर संन्यास ले चुके खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। उन्हें पैसा मिलता है लेकिन वास्तव में उन्होंने क्या बनाया है? मुझे लगता है कि ये पीएसएल की मौजूदा स्थिति को दर्शाता है।"

    पाकिस्तान के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

    पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके, जिसकी काफी आलोचना हुई। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश का दौरा किया, जहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज में पाक को 3 मैचों की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में शहजाद ने टीम को भी लताड़ लगाई।

    खबरें और भी

    पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, "आपके खिलाड़ियों के स्तर नहीं है। पाकिस्तान ने 5 से 7 पहले पीएसएल को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया था। 6-8 लड़के पीएसएल का चेहरा हैं और वे पाकिस्तान टीम का भी चेहरा हैं। मेरा सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वे पाकिस्तान की किस्मत को बदल पाएंगे? आपने 6-8 खिलाड़ियों और उनके एजेंटों के हवाले कर दिया है।"

    यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड को इतना कमजोर कभी नहीं देखा, पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी को 'नकारा' करार दिया

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल