Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा के साथ BCCI के बर्ताव पर भड़का पूर्व दिग्गज, विश्व कप 2027 को लेकर दे डाली बड़ी चेतावनी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM (IST)

    रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिस पर अजिंक्य रहाणे ने BCCI से स्पष्टीकरण मांगा है। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर संशय बरकरार है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में दूसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद रोहित को लेकर खबरें सामने आई थी कि उनका तीसरा मैच आखिरी साबित हो सकता है। इसके बाद बीसीसीआई की जमकर आलोचना होने लगी।

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को स्पष्टता देनी पड़ी। उन्होंने इस बात की पुष्टि भी कर दी कि रोहित का लॉर्ड्स में आखिरी मैच नहीं होगा। शर्मा ने उस मुकाबले में 138 रन बनाए थे लेकिन इससे अनिश्चितता खत्म नहीं हुई। अब रोहित के साथी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का कहना है कि बीसीसीआई को स्पष्ट करना चाहिए कि रोहित वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा हैं या नहीं? उन्हें सीरीज दर सीरीज परखना नहीं चाहिए।

    अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बयान

    रहाणे ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को ये बताना जरूरी है कि वे वर्ल्ड कप में खेलेंगे। उन्होंने इतने सालों तक भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। आपको ऐसे खिलाड़ी के अनुभव की जरूरत होती है। उनको लेकर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। आपको कहना चाहिए कि रोहित शर्मा आप खेल रहे हो। सीरीज दर सीरीज बात आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए।"

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "अगर आप किसी बड़े खिलाड़ी के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, तो ये सही नहीं है। क्रिकेट रिदम के बारे में है। आप कितने भी मैच खेले हों, आप अनुभवी हों या युवा हों, ये रिदम का खेल है। अगर आपका दिमाग फ्री रहता है, तो आप उसी तरह बल्लेबाजी करते हैं। रोहित की क्वालिटी क्या है, इसको लेकर बात करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर उन्हें वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है, तो उन्हें खेलने देना चाहिए।"

    खबरें और भी

    रोहित शर्मा को लेकर संशय बरकरार

    सैकिया का बयान सामने आया कि रोहित फिलहाल कोई संन्यास नहीं ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि रोहित शर्मा विश्व कप के लिए प्लान का हिस्सा हैं। हिटमैन के शतक लगाने के बाद तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित को चयनकर्ता वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे न होते, तो खत्म हो जाता यशस्वी जायसवाल का करियर; पूर्व दिग्गज ने खोला बैन से बचाने का राज

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री