Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni के दोस्त ने ही कर दिया माही को नजरअंदाज, विराट का भी नहीं लिया नाम; इस खिलाड़ी को बताया IPL का सबसे बेस्ट प्लेयर

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:13 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने आईपीएल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी के तौर पर एमएस धोनी और विराट कोहली दोनों को नजरअंदाज करते हुए वेस्टइंडीज ...और पढ़ें

    माही के दोस्त ने किया उन्हें ही नजरअंदाज

    माही के दोस्त ने किया उन्हें ही नजरअंदाज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जब आईपीएल के महान खिलाड़ियों की बात होती है तो इसमें दो नाम सबसे आगे रहते हैं। एक हैं एमएस धोनी और दूसरे हैं विराट कोहली। दोनों की फैन फॉलोइंग से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही दोनों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। हालांकि, धोनी के अच्छे दोस्त माने जाने वाले अंबाती रायडू ने आईपीएल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में इन दोनों का नाम नहीं लिया है।

    रायडू ने इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन का नाम लिया है और उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है।

    बल्ले और गेंद से करते हैं कमाल

    रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए नरेन के नाम लिया। उनसे जब आईपीएल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से आईपीएल के ऑल टाइम बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड सुनील नरेन को जाता है। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनर हैं। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में उनके जैसा कोई और महान खिलाड़ी होगा, ये खिलाड़ी हमेशा से अलग खड़ा रहा है। मेरे लिए ये लिस्ट में टॉप पर हैं।"

    बांगर ने दिया समर्थन

    रायडू के इस बयान का भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने संजय बांगर ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि वह नरेन को टॉप-5 की लिस्ट में रखेंगे। बांगर के मुताबिक, नरेन ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और इसी कारण वह उनके मुरीद भी हैं।

    बांगर ने कहा, "उनके एक्शन पर काफी सवाल उठे थे और उन्होंने इन सभी समस्याओं से वापसी की है, लेकिन उन्होंने अपनी गेंद को दोनों तरफ स्पिन कराने की काबिलियत को बनाए रखते हुए अलग रास्ते खोजे। इसने बल्लेबाजों के दिमाग में बड़े सवाल पैदा किए। उनकी यह विशेषता उन्हें महान बनाती है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- DC vs RR: दिल्ली के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, अभिषेक शर्मा को पछाड़ बन जाएंगे नए 'सिक्सर किंग'

    यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB: कप्तान Rajat Patidar पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मैच? जितेश को सौंपी टीम की कमान