PBKS vs RCB: कप्तान Rajat Patidar पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मैच? जितेश को सौंपी टीम की कमान
RCB के कप्तान रजत पाटीदार आज PBKS के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

Jitesh Sharma को सौंपी RCB टीम की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Patidar Misses, Jitesh Sharma Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरी है। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा आरसीबी की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। मैच में पंजाब की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, टॉस के दौरान जितेश शर्मा ने रजत पाटीदार (Jitesh Sharma on Rajat Patidar) को लेकर अपडेट दिया।
Jitesh Sharma को सौंपी RCB टीम की कमान
दरअसल, रजत पाटीदार अपनी आरसीबी टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए थे और उन्होंने अपने दोनों प्रैक्टिस सेशन को मिस किया और आज पंजाब के खिलाफ वो मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया कि रजत पाटीदार आज मैच नहीं खेल रहे। जितेश शर्मा आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। पाटीदार को टीम के ट्रेविल वीडियो और ट्रेनिंग में नहीं देखा गया था। वो आरसीबी के आखिरी लीग मैच, जो कि हैदराबाद में खेला जाना है, उसमें नजर आएंगे।
जितेश शर्मा ने भी टॉस के दौरान उनको लेकर अपडेट में कहा कि रजत शानदार खेल रहे हैं और वो हैदराबाद में नजर आएंगे। बता दें कि पाटीदार ने आरसीबी के लिए इस सीजन 10 पारियों में 195 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतकीय साझेदारी शामिल रही।
Captain Jitesh Sharma. Ready for duty in Dharamshala today. 🫡❤️ pic.twitter.com/o361DhahpS
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 17, 2026
RCB PBKS की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल