DC vs RR: दिल्ली के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, अभिषेक शर्मा को पछाड़ बन जाएंगे नए 'सिक्सर किंग'
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका है। वे अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी (फोटो: IPL)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इतिहास रच सकते हैं। उनके पास ऐसा कारनामा करने का मौका है, जो अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है। सूर्यवंशी के पास इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका है। आईपीएल 2026 में वे कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।
वैभव ने सीजन में अब तक 440 रन बनाए हैं। अगर वे अपनी इसी शानदार फॉर्म को जारी रखते हैं, तो छक्कों का खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। अपने दूसरे ही सीजन में इस खिलाड़ी ने कमाल किया है और इस साल सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। अगर वे दिल्ली के खिलाफ 2 सिक्स जड़ते हैं, तो अभिषेक शर्मा की बराबरी कर लेंगे, जबकि तीन छक्के लगाने के साथ ही वे शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका
वैभव ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और कुल 40 छक्के जड़े हैं। ऐसे में अगर वे 2 छक्के लगाते हैं, तो आईपीएल में किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की वे बराबरी कर लेंगे। साल 2024 में अभिषेक शर्मा ने 42 छक्के लगाए थे। अगर सूर्यवंशी 3 सिक्स लगाते हैं, तो वे अभिषेक से आगे निकल जाएंगे। इस तरह वे पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने लीग के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़े हों।
IPL में एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
- क्रिस गेल - 59 (2012)
- आंद्रे रसेल - 52 (2019)
- क्रिस गेल - 51 (2013)
- जोस बटलर - 45 (2022)
- क्रिस गेल - 44 (2011)
- अभिषेक शर्मा - 42 (2024)
- वैभव सूर्यवंशी - 40* (2026)
- निकोलस पूरन - 40 (2025)
IPL 2026 में सूर्यवंशी सबसे ऊपर
आईपीएल 2026 में छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 40 छक्के जड़े हैं। उनके अलावा दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा शामिल हैं, जिन्होंने 37 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई के रयान रिकल्टन का नाम है। उन्होंने भी 37 सिक्स जड़े हैं।
खबरें और भी
IPL 2026 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
- वैभव सूर्यवंशी - 40
- अभिषेक शर्मा - 37
- रयान रिकल्टन - 37
- प्रियांश आर्या - 32
- मिचेल मार्श - 31
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: पाकिस्तान की लड़खड़ाती बल्लेबाजी के बीच बाबर आजम ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ के बराबर पहुंचे