BAN vs PAK: पाकिस्तान की लड़खड़ाती बल्लेबाजी के बीच बाबर आजम ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ के बराबर पहुंचे
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक ठोका है और स्टीव स्मिथ की बराबरी कर डाली है ...और पढ़ें
-1779008735047_m.webp)
बाबर आजम ने ठोका अर्धशतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब कर दी। सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। थोड़ा बहुत किसी ने लड़ाई लड़ी तो बाबर आजम ने जिन्होंने अर्धशतक ठोक स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है।
बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को भी जमकर परेशान किया और उनका विकेट पर टिकना मुश्किल कर दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 232 रनों पर ही ढेर हो गई और वह बांग्लादेश से 46 रन पीछे है।
बाबर आजम का अर्धशतक
बाबर आजम ने इस मैच में अर्धशतक जमाया, लेकिन इससे आगे वह अपनी पारी को नहीं ले जा सके। उन्होंने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दोनों के इस चैंपियनशिप में 20-20 अर्धशतक हैं।
इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन हैं। लाबुशेन के नाम अभी तक 58 मैचों में कुल 24 अर्धशतक हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। रूट के नाम 22 अर्धशतक हैं जो उन्होंने 74 मैचों में बनाए हैं। स्मिथ ने 59 मैचों में 20 अर्शधक जमाए हैं तो बाबर ने ये काम 39 मैचों में किया है।
खबरें और भी
पहले टेस्ट में मिली थी हार
पाकिस्तान इस समय खराब फॉर्म से जूझ रही है। उसे ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ये पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली टेस्ट हार थी। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम की जमकर किरकिरी हुई थी। दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की स्थिति अच्छी दिखाई नहीं दे रही है।