अर्शदीप सिंह ने चुनी अपनी ऑल टाइम प्लेइंग-11, दिग्गजों को किया नजरअंदाज; गंभीर को रखकर चौंकाया
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी ऑल टाइम भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है, जिसमें उन्होंने कई दिग्गजों को बाहर कर चौंकाया है। उन्होंने गौतम गंभीर को सचिन तें ...और पढ़ें

अर्शदीप सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया की ऑल टाइम प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने कुछ ऐसे दिग्गजों को बाहर कर दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इसके अलावा उन्होंने ऑल टाइम टीम में खुद को रखा है, जबकि वे भारत के लिए लगातार सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। अर्शदीप ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग-11 में कपिल देव जैसे दिग्गज ऑलराउंडर को नहीं चुना है।
अर्शदीप सिंह भारत के लिए पिछले कुछ मैचों से अधिक असरदार साबित नहीं हुए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हाल ही में खेली गई सीरीज में उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट्स लगाए थे। वे अब भारत के लिए जापान में होने वाले एशियन गेम्स में खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन इससे पहले तेज गेंदबाज ने कृष्नांक अतरी के पॉडकॉस्ट पर बात करते हुए भारत की ऑल टाइम प्लेइंग-11 चुनी है।
सचिन तेंदुलकर के साथ गौतम गंभीर को चुना सलामी बल्लेबाज
अर्शदीप ने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी ऑल टाइम प्लेइंग-11 में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। तेंदुलकर के साथ उन्होंने हैरान करने वाला शामिल किया, जो गौतम गंभीर का है। अर्शदीप ने उन्हें सचिन का ओपनिंग पार्टनर चुना है। अर्शदीप ने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज ओपनरों को टीम में नहीं चुना है।
अर्शदीप सिंह की टीम में तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम शामिल है। द्रविड़ को 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है और स्टार पेसर ने उन्हें तीसरे नंबर के लिए अपनी टीम में चुना है। विराट कोहली, जिनके आंकड़े तीसरे नंबर खेलते हुए बेहतरीन रहे हैं, उन्हें अर्शदीप सिंह ने चौथे नंबर के लिए चुना है।
खबरें और भी
अर्शदीप की टीम में रोहित छठे स्थान पर
रोहित शर्मा ने क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हुए खेल की परिभाषा बदलकर रख दी। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज खासकर वनडे फॉर्मेट में राज किया है। रोहित के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बतौर ओपनर आंकड़े शानदार रहे हैं लेकिन अर्शदीप ने उन्हें छठे नंबर के लिए चुना है। पांचवें नंबर युवराज सिंह को अर्शदीप ने अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है।
अर्शदीप सिंह की ऑलटाइम भारत की प्लेइंग-11
सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें- शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का हुआ शुभारंभ, अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार मचाएंगे धमाल
यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच में रोमांच की 'सारी हदें' हुई पार, एशियन लीजेंड्स लीग में इंडिया ने पाक को रौंदा